{"_id":"5822617d4f1c1bfb02b393b1","slug":"potato-seeds-will-be-drawn-into-the-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हवा में तैयार होंगे आलू के बीज, जल्दी होगी उपज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब हवा में तैयार होंगे आलू के बीज, जल्दी होगी उपज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के किसानों को अब ऐसे वायरस मुक्त और जल्दी उपज देने वाले आलू के बीच मिल सकेंगे, जिन्हें हवा में तैयार किया जाएगा और जिनसे 10-30 फीसदी अधिक उपज भी मिलेगी।
विज्ञापन
इस तकनीक से आलू के बीज तैयार करने के लिए महिंद्रा एचजेडपीसी ने मंगलवार को मोहाली में एक संयंत्र का उद्घाटन किया, जिसमें एयरोपॉनिक्स तकनीक से बीज तैयार होंगे। इस तकनीक में मिट्टी का उपयोग नहीं होता है। बंद वातावरण में पौधे की जड़ें एवं डंठल हवा में लटकती रहती हैं और नमी के माध्यम से उनमें पोषक पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
महिंद्रा एग्री सोल्यूशंस के एमडी एवं सीईओ अशोक शर्मा ने कहा कि एयरोपॉनिक्स भारत में कृषि परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। उच्च गुणवत्ता वाले इन बीजों से पैदावार अधिक होगा और ग्राहकों का फायदा बढ़ेगा।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि इस तकनीक के जरिए आलू की नई किस्मों के विपणन में 50 फीसदी कम समय लगेगा। इससे प्रसंस्करण उद्योग को भी कारोबार में फायदा मिलेगा। कंपनी के बयान में कहा गया कि संयंत्र से वायरस मुक्त विश्वस्तरीय बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपज 10-30 फीसदी बढ़ जाएगी। संयंत्र की क्षमता सालाना 30 लाख बीज की है।
पहला उत्पादन जनवरी 2017 तक बाहर आ जाएगा। संयंत्र का उद्घाटन नीदरलैंड के राजदूत अल्फोंसस स्टोलिंगा ने किया। मौके पर शर्मा के साथ एचजेडपीसी होल्डिंग बीवी के सीईओ गेरार्ड बैक्स भी मौजूद थे। महिंद्रा एचजेडपीसी एक संयुक्त उपक्रम कंपनी है, जिसमें महिंद्रा एग्री सोल्यूशंस लिमिटेड और एचजेडपीसी की क्रमश: 60 व 40 फीसदी हिस्सेदारी है।