फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMI index Services activity contracts sharply in May due to COVID 19

PMI: कोरोना के चलते मई में घरेलू सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेज गिरावट

Wed, 03 Jun 2020 12:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 03 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
PMI index Services activity contracts sharply in May due to COVID 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मई के दौरान तेजी से गिरावट हुई और उपभोक्ताओं की आवाजाही पर रोक के चलते मांग एकदम खत्म हो गई। आईएचएस मार्किट भारत सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक मई में 12.6 पर था। यह मासिक सर्वेक्षण बुधवार को जारी हुआ।

विज्ञापन


अप्रैल के अप्रत्याशित 5.4 से अधिक
सर्वेक्षण के मुताबिक सूचकांक हालांकि अप्रैल के अप्रत्याशित 5.4 से अधिक है, लेकिन अभी भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले कम है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि सूचकांक का यह स्तर पूरे भारत में सेवा गतिविधि में अत्यधिक गिरावट की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन


50 से अधिक अंक का अर्थ होता है गतिविधियों में विस्तार
आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के अनुसार 50 से अधिक अंक का अर्थ है गतिविधियों में विस्तार, जबकि इससे कम अंक कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहा रोजगार में तेज गिरावट का सिलसिला
आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री जो हेयस ने कहा कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अभी भी ठहराव है और नवीनतम पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि मई में एक बार फिर उत्पादन में भारी गिरावट हुई है। इस बीच कमजोर मांग के चलते रोजगार में तेज गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed