फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PMI: Construction industry strengthened in August due to rising demand, inflation concerns reduced

PMI: बढ़ती मांग के कारण अगस्त में भी निर्माण उद्योग मजबूत हुआ, महंगाई की चिंता घटी

Thu, 01 Sep 2022 01:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 01 Sep 2022 01:13 PM IST
सार

PMI: S&P ग्लोबल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश में डिमांड की स्थितियों में लगातार आ रहे सुधार से अगस्त महीने में देश के निर्माण उद्योग को मिल रहे ऑर्डर में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
PMI: Construction industry strengthened in August due to rising demand, inflation concerns reduced
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

विस्तार

अगस्त महीने में भारत के निर्माण उद्योग की गतिविधियों में सुधार देखने को मिला है। हलांकि S&P ग्लोबल का पीएमआई (Purchasing Managers Index) जुलाई महीने के 56.4 की तुलना में मामूली रूप से कमजोर होकर 56.2 पर आ गया है। बता दें के 50 के ऊपर का पीएमआई आंकड़ा कारोबारी गतिविधियों में सुधार का संकेत देता है। अगस्त महीने में पीएमआई इंडेक्स के आंकड़े लगातार चौदहवें महीने में 50 अंको के ऊपर रहे हैं।

विज्ञापन


देश में लगातार बढ़ रही डिमांड

S&P ग्लोबल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश में डिमांड की स्थितियों में लगातार आ रहे सुधार से अगस्त महीने में देश के निर्माण उद्योग को मिल रहे ऑर्डर में वृद्धि हुई है। जिसके चलते आउटपुट ग्रोथ बीते नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इस महीने देश की उत्पादन गतिविधियों को निर्यात में आई तेजी और आने वाले वित्तीय वर्ष के अच्छे रुझानों के कारण मजबूती मिली है।

विज्ञापन


कंपनियों को अपने प्रोडक्ट पर मार्जिन बढ़ने की उम्मीद 

S&P ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में शामिल कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीमतों और मार्जिन में बढ़ोतरी की की उम्मीद जताई है। इन कंपनियों का मानना है कि हाल के दिनों में कॉमोडिटीज की कीमतों में आई गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में उत्पादन लागत भी घटा 

S&P ग्लोबल की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में उत्पादन लागत भी घटकर बीते एक वर्ष के निचले स्तर पर आ गई है। एल्यूमीनियम और स्टील जैसे कच्चे माल की कीमतों में नरमी आई है। वहीं दूसरी ओर तैयार माल के सेलिंग प्राइस हल्की ही सही पर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed