फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm Narendra Modi dream goal of 5 trillion economy may not be fulfilled on time according to bank of America BofA

PM Narendra Modi Dream Goal: रिपोर्ट: कोरोना ने तोड़ा पीएम मोदी का सपना, आगे खिसका पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Tue, 23 Mar 2021 01:06 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
pm Narendra Modi dream goal of 5 trillion economy may not be fulfilled on time according to bank of America BofA
PM Narendra Modi - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस महामारी से पूरे वैश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। भारत को भी इससे झटका लगा है। इससे 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में भी देरी हो सकती है। वैश्विक स्तर पर काम करने वाली एक वित्तीय संस्था बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (बोफा) के अनुसार, कोविड-19 महामारी की वजह से भारत को उत्पन्न संकटों से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का महत्वकांक्षी लक्ष्य हासिल करने में तीन साल की देरी हो सकती है। यह लक्ष्य 2031-32 तक ही हासिल हो सकता है।

विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले 15.7 फीसदी कम है जीडीपी
देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले साल के मुकाबले 15.7 फीसदी पहले ही कम हो चुका है। भारत इस समय दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बोफा द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि, 'महामारी के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए अब हमारा अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2031-32 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अगर भारत की वृद्धि दर नौ फीसदी रहती है तो यह 2031 तक जापान के बाजार मूल्य पर आकलित जीडीपी (अमेरिकी डॉलर में) की बराबरी कर लेगा और अगर वृद्धि 10 फीसदी रहती है, तो भारत को 2030 में यह स्थिति हासिल हो जाएगी।'
विज्ञापन


2019-20 में 2650 अरब डॉलर की थी अर्थव्यवस्था 
2019-20 में भारत की अर्थव्यवस्था 2650 अरब डॉलर की थी, जबकि जापान की अर्थव्यवस्था 2020 में 4870 अरब डॉलर की थी। रिपोर्ट के अनुसार यह आकलन वास्तविक आधार पर छह फीसदी वृद्धि, पांच फीसदी मुद्रास्फीति और रुपये की विनिमय दर में दो फीसदी की गिरावट की मान्यता पर आधारित है। पहले साल 2017 में बोफा ने अनुमान जताया था कि भारत 2027-28 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है सतत वृद्धि के रास्ते में एकमात्र जोखिम 
यह अनुमान जनसंख्या संबधी लाभ, वित्तीय परिपक्वता में वृद्धि और बड़े बाजार के उभरने जैसी मान्यताओं पर आधारित था। इस संदर्भ में बोफा के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि तीनों तत्व अब मजबूत हो रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य उत्प्ररेक तत्व हैं जो संरचनात्मक बदलाव को समर्थन कर रहे हैं। इसमें से एक आरबीआई द्वारा करीब आठ साल में विदेशी मुद्रा भंडार का उपयुक्त स्तर हासिल करना है। इससे वैश्विक झटकों से अर्थव्यवस्था के जोखिम को कम कर रुपये को स्थिर रखने में मदद मिलनी चाहिए। साथ ही, नरम नीति से वास्तविक ब्याज दर नीचे आई है जो 2016 से अर्थव्यवस्था की वृद्धि को प्रभावित कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार सतत वृद्धि के रास्ते में एकमात्र मुख्य जोखिम तेल की कीमत है, खासकर तब जब यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed