फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi says on eighth anniversary of GST implementation indirect tax system historic reform

पीएम मोदी बोले: GST ऐतिहासिक सुधार, देश के आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन; आर्थिक परिदृश्य को दिया नया आकार

Wed, 02 Jul 2025 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 05:52 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, जीएसटी ने अनुपालन बोझ को कम कर विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार को सुलभ बनाते हुए बहुत सुधार किया है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, जीएसटी को लागू हुए आठ साल हो गए हैं और यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन
PM Modi says on eighth anniversary of GST implementation indirect tax system historic reform
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) लागू होने की आठवीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक ऐतिहासिक सुधार है, जिसने भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Centre nod for Bike Taxi: केंद्र ने बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, दिशानिर्देश जारी; कंपनियों ने किया स्वागत
विज्ञापन


पीएम ने कहा, जीएसटी ने अनुपालन बोझ को कम कर विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार को सुलभ बनाते हुए बहुत सुधार किया है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, जीएसटी को लागू हुए आठ साल हो गए हैं और यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा, जीएसटी ने आर्थिक विकास के लिए एक शक्तिशाली इंजन के रूप में भी योगदान दिया है। साथ ही भारत के बाजार को एकीकृत करने की इस यात्रा में राज्यों को समान भागीदार बनाकर सच्चे सहकारी संघवाद को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FFD4: 'भारत के कर सुधार और डिजिटलीकरण से राजस्व में वृद्धि हुई', सेविले में बोलीं सीतारमण

एक जुलाई, 2017 से लागू जीएसटी के तहत 17 करों और 13 उपकरों को एकीकृत किया गया है। कर प्रणालियों को डिजिटल बनाकर एक निर्बाध राष्ट्रीय बाजार का निर्माण हुआ है। जीएसटी के परिचालन के पहले वर्ष (नौ महीने) में सकल जीएसटी संग्रह 7.40 लाख करोड़ रुपये था। पिछले कुछ वर्षों में इसमें तेजी से वृद्धि देखी गई है। 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 22.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो साल-दर-साल 9.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वार्षिक जीएसटी राजस्व लगभग तीन गुना बढ़ गया है, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 22 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed