{"_id":"6863f1ed8771c5b7c4050a3b","slug":"india-s-tax-reform-and-digitalisation-have-increased-revenue-says-sitharaman-in-seville-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"FFD4: 'भारत के कर सुधार और डिजिटलीकरण से राजस्व में वृद्धि हुई', सेविले में बोलीं सीतारमण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FFD4: 'भारत के कर सुधार और डिजिटलीकरण से राजस्व में वृद्धि हुई', सेविले में बोलीं सीतारमण
Tue, 01 Jul 2025 08:04 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:04 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पेन के सेविले में एफएफडी4 के दौरान कहा कि भारत में कर सुधार और डिजिटलीकरण से राजस्व में वृद्धि हुई है और अनुपालन लागत में कमी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय वित्तयी प्रणाली आसान ऋण और कम अनुपालन लागत के जरिए समावेशिता को बढ़ावा देती है
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कर सुधार और डिजिटलीकरण से राजस्व में वृद्धि हुई है। साथ ही अनुपालन लागत में कमी आई है। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने मगंलावर को स्पेन के सेविले में एफएफडी4 के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Report: मानसून की मेहरबानी से खेती में उछाल, खरीफ फसलों की बुवाई में हुई 11.3 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन
स्टार्टअप और सार्वजनिक-निजी भागीदारी का विकास
उन्होंने कहा कि हम कर प्रणालियों को आधुनिक बनाने और अवैध वित्तीय प्रवाह को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करते हैं। हम मानते हैं कि सही तरह का नियम-कानून नवाचार और स्थिरता दोनों को बढ़ावा देता है। भारतीय वित्तयी प्रणाली आसान ऋण और कम अनुपालन लागत के जरिए समावेशिता को बढ़ावा देती है, खासकर एमएसएमई के लिए। हमने बुनियादी ढांचे में स्टार्टअप और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के लिए एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है।
विज्ञापन
एमडीबी और क्रेडिट रेटिंग प्रणालियों में सुधार
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत बहुपक्षीय विकस बैंकों (एमडीबी) में सुधार और अधिक निष्पक्ष क्रेडिट रेटिंग प्रणालियों सहित समावेशिता और समानता को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचे में सुधार का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि एमडीबी ऋण को दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों के अनुरूप होना चाहिए।
सेविले में वर्तमान चुनौतियों का समाधान खोजे गए
सीतारमण ने कहा कि हम यहां सेविले में अदीस अबाबा एक्शन एजेंडा को अपनाने के एक दशक बाद मिल रहे हैं। इसमें जटिल वैश्विक परिदृश्यों में देशों द्वारा की गई प्रगति को मान्यता दी गई। साथ ही वैश्विक विकास लक्ष्यों के वित्तपोषण के मार्ग में आने वाली वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने के तरीके खोजे गए हैं।
ये भी पढ़ें- Social media: तेजी से उद्यमी बन रहे इन्फ्लुएंसर, 3375 करोड़ का होगा उद्योग; फिल्मी कलाकारों से ले रहे टक्कर
पेरू में भारत की भागीदारी की प्रतीक्षा
वित्त मंत्री ने सेविले में पेरू के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो से भी मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान रेल संपर्क बनाने में भारत की विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला। साल्सेडो ने कहा, वह पेरू में विकसित किए जा रहे तीन रेल संपर्कों के लिए अंतरराष्ट्रीय बोलियों में भारत की भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन