{"_id":"66f624d7f2d3e8e191019f15","slug":"pm-modi-meets-leadership-team-of-tata-sons-psmc-discusses-semiconductor-manufacturing-projects-news-in-hindi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: टाटा संस-PSMC की लीडरशिप टीम से मिले पीएम मोदी, सेमीकंडक्टर उत्पादन परियोजना पर हुई चर्चा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PM Modi: टाटा संस-PSMC की लीडरशिप टीम से मिले पीएम मोदी, सेमीकंडक्टर उत्पादन परियोजना पर हुई चर्चा
Fri, 27 Sep 2024 08:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:52 AM IST
सार
भारत सरकार ने पीएसएमसी के साथ साझेदार के तौर पर गुजरात के धोलेरा में मेगा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा (फैब) बनाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। यह 91,000 करोड़ कुल निवेश के साथ क्षेत्र में 20,000 नौकरियां पैदा करेगा।
विज्ञापन
टाटा संस-पीएसएमसी की लीडरशिप टीम से मिले पीएम मोदी
- फोटो : X/Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को टाटा संस और ताइवान स्थित पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (पीएसएमसी) की लीडरशिप टीम से मुलाकात की। पीएसएमसी ने भारत में अपने विस्तार के लिए उत्साह व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों कंपनियों से मिलने की खुशी व्यक्त की। उन्होंने दोनों कंपनियों से भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन परियोजना के अपडेट पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "टाटा संस और पीएसएमसी की लीडरशिप टीम से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने अपने सेमीकंडक्टर उत्पादन परियोजना के अपडेट साझा किए। भारत में अपने विस्तार को लेकर पीएसएमसी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।"
विज्ञापन
इससे पहले भारत सरकार ने पीएसएमसी के साथ साझेदार के तौर पर गुजरात के धोलेरा में मेगा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा (फैब) बनाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। यह 91,000 करोड़ कुल निवेश के साथ क्षेत्र में 20,000 नौकरियां पैदा करेगा।
इस गोषणा के साथ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में कदम रखा। पीएसएमसी के साथ साझेदार के तौर पर टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड भारत में पहला एआई-सक्षम अत्याधुनिक फैब बना रही है। बता दें कि नया सेमीकंडक्टर फैब ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग और डेटा स्टोरेज, वायरलेस संचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग को देखते हुए पावर प्रबंधन आईसी, डिस्प्ले ड्राइवर, माइक्रोकंट्रोलर (एमसीयू) और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग लॉजिक जैसे अनुप्रयोगों के लिए चिप्स का निर्माण करेगा।

Had a great meeting with the leadership team of Tata Sons and PSMC. They shared updates on their Semiconductor manufacturing projects. PSMC expressed enthusiasm to further expand its footprint in India. pic.twitter.com/uyriq9qiLb
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2024
विज्ञापन
इससे पहले भारत सरकार ने पीएसएमसी के साथ साझेदार के तौर पर गुजरात के धोलेरा में मेगा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा (फैब) बनाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। यह 91,000 करोड़ कुल निवेश के साथ क्षेत्र में 20,000 नौकरियां पैदा करेगा।
इस गोषणा के साथ टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में कदम रखा। पीएसएमसी के साथ साझेदार के तौर पर टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड भारत में पहला एआई-सक्षम अत्याधुनिक फैब बना रही है। बता दें कि नया सेमीकंडक्टर फैब ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग और डेटा स्टोरेज, वायरलेस संचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग को देखते हुए पावर प्रबंधन आईसी, डिस्प्ले ड्राइवर, माइक्रोकंट्रोलर (एमसीयू) और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग लॉजिक जैसे अनुप्रयोगों के लिए चिप्स का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन