फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi MANAV Vision for AI moral and ethical system accountable governance and national sovereignty hindi new

एआई के लिए क्या है PM मोदी का MANAV दृष्टिकोण?: नैतिकता से राष्ट्र की संप्रभुता पर जोर, भारत की भूमिका भी बताई

Thu, 19 Feb 2026 11:06 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 11:06 AM IST
सार

AI Impact Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में ‘M.A.N.A.V.’ विजन पेश करते हुए कहा कि एआई का विकास नैतिक, जवाबदेह, समावेशी और मानव-केंद्रित होना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi MANAV Vision for AI moral and ethical system accountable governance and national sovereignty hindi new
पीएम मोदी का मानव विजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए 'M.A.N.A.V.' विजन की बात करते हुए कहा कि एआई को नैतिक, जवाबदेह और मानव-केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि M का अर्थ है नैतिक और नीतिपरक प्रणालियां  (Moral and Ethical Systems), A का मतलब जवाबदेह शासन (Accountable Governance), N का मतलब राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty), A का अर्थ सुलभ और समावेशी (Accessible and Inclusive), और V का अर्थ वैध और विश्वसनीय (Valid and Legitimate)।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि एआई का विकास मानवता के हित में होना चाहिए और इसे इस तरह विकसित किया जाए कि तकनीक का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, साथ ही पारदर्शिता, भरोसा और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो।

विज्ञापन

एआई को वैश्विक स्तर पर साझा हित के रूप में विकसित करने का संकल्प लेना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें एआई को खुली छूट देनी होगी, लेकिन साथ ही हमें इसकी बागडोर अपने हाथों में रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें एआई का लोकतंत्रीकरण कर ये सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा प्वाइंट या रॉ मैटेरियल न बन जाए। 



उन्होंने एआई के लोकतंत्रीकरण पर जोर देते हुए कहा, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के लिए हमें इसे समावेशन और सशक्तिकरण का एक उपकरण बनना होगा। पीएम मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि एआई से तभी लाभ हो सकता है जब इसे साझा किया जा सके; हमें एआई को एक वैश्विक साझा हित के रूप में विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए।

एआई के लिए हमारा मानदंड- सभी का कल्याण और खुशी

प्रधानमंत्री ने कहा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक ऐसी ताकत है, जिसकी मदद से तेजी से बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि, यह ऐसी शक्ति है जो अगर अपने लक्ष्यों से भटक जाए तो विनाश भी हो सकता है। यदि इसका सही उपयोग किया जाए, तो यह समाधान प्रदान करती है। सभी का कल्याण और खुशी ही एआई के लिए हमारा मानदंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed