फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi inaugurates Vibrant Gujarat Global Trade Show in Gandhinagar

Vibrant Gujarat: पीएम मोदी ने ग्लोबल ट्रेड शो का किया उद्घाटन, अपार व्यावसायिक संभावनाओं का खुलेगा द्वार

Tue, 09 Jan 2024 04:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi inaugurates Vibrant Gujarat Global Trade Show in Gandhinagar
वाइब्रेंट गुजरात ट्रेड शो में मौजूद पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े ट्रेड शो में से एक वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कई उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों को एक छतरी के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। अपार व्यावसायिक संभावनाओं के साथ नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का यह मंच लाखों अवसर पैदा करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 9 जनवरी, 2024 को गया और यह 13 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गिफ्ट सिटी जाएंगे, जहां वह ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2003 में मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ था जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम 'गेटवे टू द फ्यूचर' है। शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण "वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर सम्मेलन के रूप में" मनाएगा।

इस वर्ष के शिखर सम्मेलन के लिए 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा। शिखर सम्मेलन इंडस्ट्री 4.0, प्रौद्योगिकी और नवाचार, सतत विनिर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता की दिशा की ओर बढ़ने जैसे विश्व स्तर पर प्रासंगिक विषयों पर सेमिनार और सम्मेलनों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कंपनियां वर्ल्ड क्लास स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी से बने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। ई-मोबिलिटी, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर इस ट्रेड शो के कुछ फोकस सेक्टर हैं।


पीएम यूएई की कंपनी डीपी वर्ल्ड के सीईओ से मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गांधीनगर में संयुक्त अरब अमीरात बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलायम के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम और सुलायम ने भारत में निवेश को और बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चर्चा विशेष रूप से टिकाऊ, हरित और ऊर्जा-कुशल बंदरगाहों और विश्व स्तरीय टिकाऊ लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के आसपास केंद्रित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed