फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM KIsan Scheme 11th instalment release by PM Modi check your account like this news in hindi

PM KIshan Scheme: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में भेजी योजना की 11वीं किस्त, इस तरह चेक करें अपना अकाउंट

Tue, 31 May 2022 12:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 31 May 2022 12:13 PM IST
सार

करोड़ों किसानों को मंगलवार के दिन सौगात मिली है। दरअसल, लंबे समय से इंतजार कर रहे 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 11वीं किस्त ट्रांसफर कर दी। इसके तहत लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये आएंगे। 

विज्ञापन
PM KIsan Scheme 11th instalment release by PM Modi check your account like this news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करोड़ों किसानों को मंगलवार के दिन सौगात मिली है। दरअसल, लंबे समय से इंतजार कर रहे 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 11वीं किस्त ट्रांसफर कर दी। इसके तहत लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाते हैं। पीएम मोदी ने शिमला के रिज मैदान से योजना सेे संबंधित किसानों के लिए 21000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कही बड़ी बात
शिमला से देश के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त भेजते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में योजना का पैसा ट्रांसफर हुआ है। आज मुझे शिमला की धरती से देश के किसानों के खाते में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है। इस सभी किसान साथियों को मैं हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन


पिछले साल 15 मई को आई थी किस्त
इससे पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल-जुलाई की किस्त बीते साल 15 मई को आई थी। लेकिन, इस बार इस किश्त मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। बता दें कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। इसे पूरी किए बिना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक योजना की 10 किस्तें जारी
अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने 10 किस्तें वितरित की हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि सरकार की ओर से दी जाने वाली 2000 रुपये की किस्त न लटके तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही ई-केवाईसी पूरा कर लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के खाते में सीधे 6,000 सालाना भेजती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किस्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। 

इन तारीखों में भेजी जाती हैं किस्तें
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में बीती 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई थी। यहां जान लें कि इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच मिलता है। जबकि, योजना की तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत यानी पहले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में 11वीं किसत का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।


ये किसान रहेंगे लाभ से वंचित
यहां पर यह बताना जरूरी है कि आप भले ही छोटे या फिर सीमांत किसान हों, लेकिन अगर परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है, तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यहां परिवार के सदस्य से मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। इसके अलावा जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं हो, कृषि योग्य भूमि हो लेकिन इसका मालिक सरकारी कर्मचारी हो या फिर किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन प्राप्त होती है, तो ऐसे किसानों को योजना से बाहर रखा गया है। 

ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
  • आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें। 
  • इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
  • इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। 
  • फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। 
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।


इस तरह से चेक करें अपना स्टेटस

  • आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिख रहे farmers corner ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिखाई दे रहे Beneficiary status ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आधार, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर का विल्कप चुन लें। 
  • जो विकल्प चुना है उसकी जानकारी भरकर get data पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed