फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM in Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates 4th Global Renewable Energy Investor’s Meet and Expo

Gujarat: पीएम ने चौथै वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन, गुजरात सीएम भी रहे मौजूद

Mon, 16 Sep 2024 10:46 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 16 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

Gujarat: पीएम ने चौथै वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन, गुजरात सीएम भी रहे मौजूद

विज्ञापन
PM in Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates 4th Global Renewable Energy Investor’s Meet and Expo
गुजरात में पीएम - फोटो : Gujarat Information

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल के बाद भारत की जनता ने किसी सरकार को तीसरा कार्यकाल दिया है। हमारी सरकार को दिया गया तीसरा कार्यकाल भारत की महान आकांक्षाओं को दर्शाता है। आज युवाओं और महिलाओं सहित 140 करोड़ भारतीयों को विश्वास है कि पिछले 10 वर्षों में जो आकांक्षाएं अलग रखी गई थीं, वे इस तीसरे कार्यकाल में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथै वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात के गांधीनगर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी मुलाकात की।



गांधीनगर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। पीएम मोदी के गुजरात मॉडल ने विभिन्न क्षेत्रों, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में विकास सुनिश्चित किया है... इसके तहत गुजरात में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है..." 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 'मैं 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं' वाले बयान पर उन्होंने कहा, "यह एक ड्रामा है और अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की ओर से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों से अवगत हैं। वह जनता के बीच जाना चाहते हैं लेकिन वह एक हारी हुई लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं। जनता सब जानती है।"

चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। गुजरात मेजबान राज्य है और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्यों के रूप में भाग ले रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed