{"_id":"624fba0e1d784574580b1684","slug":"pm-awas-yojna-3-crore-houses-constructed-pm-modi-calls-it-symbol-of-women-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना: अब तक बने तीन करोड़ पक्के मकान, प्रधानमंत्री ने बताया 'महिला सशक्तिकरण का प्रतीक'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पीएम आवास योजना: अब तक बने तीन करोड़ पक्के मकान, प्रधानमंत्री ने बताया 'महिला सशक्तिकरण का प्रतीक'
Fri, 08 Apr 2022 09:59 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:59 AM IST
सार
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमने देश के हर गरीब को पक्का घर उपलब्ध कराने के अपने संकल्प में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। इस योजना के तहत तैयार हुए इन तीन करोड़ से अधिक घरों का निर्माण लोगों की भागीदारी से ही संभव हुआ है। बुनियादी सुविधाओं वाले ये घर भी आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घर पूरे होने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि ये मकान महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गए हैं।
विज्ञापन
लोगों के सहयोग की सराहना
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमने देश के हर गरीब को पक्का घर उपलब्ध कराने के अपने संकल्प में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। इस योजना के तहत तयार हुए इन तीन करोड़ से अधिक घरों का निर्माण लोगों की भागीदारी से ही संभव हुआ है। बुनियादी सुविधाओं वाले ये घर भी आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गए हैं।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर निशाना
इस उपलब्धि पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत 60 साल में सिर्फ 3.26 करोड़ मकान बने, जबकि पिछले आठ साल के कार्यकाल में हमने 2.50 करोड़ से ज्यादा मकान बनाए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गरीब के अपना घर-पक्का घर का सपना प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सतत साकार हो रहा है। मूलभूत सुविधाओं से युक्त घर उपलब्ध कराने हेतु देश में पीएम आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से अधिक घरों का निर्माण अंत्योदय की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध
गौरतलब है कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 2.52 करोड़ घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके लिए 1.95 लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। जबकि, पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक 58 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है। इसके लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इसे योजना में बनाए गए हर घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पानी का कनेक्शन और बिजली समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।