{"_id":"67e0bd7ddf75a5833803406c","slug":"pli-scheme-in-india-over-11-lakh-jobs-created-so-far-investment-of-rs-160k-crore-production-over-14-lakh-crore-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PLI Scheme: अब तक मिलीं 11.5 लाख नौकरियां, 1.61 लाख करोड़ का निवेश, 14 लाख करोड़ का हुआ उत्पादन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PLI Scheme: अब तक मिलीं 11.5 लाख नौकरियां, 1.61 लाख करोड़ का निवेश, 14 लाख करोड़ का हुआ उत्पादन
Mon, 24 Mar 2025 07:33 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 24 Mar 2025 07:33 AM IST
सार
पीएलआई योजना के तहत अब तक 11.5 लाख नौकरियां मिलीं हैं। 1.61 लाख करोड़ का निवेश हुआ है, जबकि 14 लाख करोड़ का उत्पादन भी हुआ है। देश से 5.31 लाख करोड़ रुपये के निर्यात में मदद मिली है।
विज्ञापन
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के उत्साहजनक नतीजे
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
देश में विनिर्माण बढ़ाने के लिए शुरू की गई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नवंबर, 2024 तक कुल 1.61 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। साथ ही, 11.5 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) मिली हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, 1.61 लाख करोड़ रुपये के निवेश से करीब 14 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ, जबकि 5.31 लाख करोड़ रुपये के निर्यात करने में मदद मिली है। सरकार ने योजना के तहत चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 15.52 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़ें- TDS Savings: ब्याज से होने वाली कमाई पर एक अप्रैल से होगी ज्यादा बचत; स्रोत पर कर कटौती के नए नियम से लाभ
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, केंद्र सरकार ने 14 प्रमुख क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना के तहत कुल 764 आवेदनों को मंजूरी दी है। इसमें बल्क ड्रग्स, मेडिकल डिवाइस, फार्मा, दूरसंचार, व्हाइट गुड्स, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स और ड्रोन जैसे क्षेत्रों के पीएलआई लाभार्थियों में 176 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- IMF on Indian GDP: भारत की जीडीपी 10 साल में दोगुना... 105 फीसदी की वृद्धि; अमेरिका-चीन को पीछे छोड़ा
विशेष इस्पात के लिए 35 कंपनियों ने दिखाई रुचि
सरकार को विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के दूसरे दौर में 25,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ 35 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्पात मंत्रालय इन कंपनियों के चयन और उनके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है। इन परियोजनाओं को 3,600 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिए जाने अनुमान है। योजना अवधि के अंत तक 2,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन बांटा जाएगा।
संबंधित वीडियो

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन