फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF Report on Indian GDP 105 pc growth US China lagging behind also to leave behind Japan and Germany

IMF on Indian GDP: भारत की जीडीपी 10 साल में दोगुना... 105 फीसदी की वृद्धि; अमेरिका-चीन को पीछे छोड़ा

Mon, 24 Mar 2025 12:00 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:00 AM IST
सार

भारत की जीडीपी 10 साल में दोगुनी गति से बढ़ी है। भारत की 105 फीसदी की वृद्धि ने दुनिया को चौंकाया है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 4.3 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। अमेरिका की जीडीपी 2015 से 2025 के बीच 66 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
IMF Report on Indian GDP 105 pc growth US China lagging behind also to leave behind Japan and Germany
भारत की जीडीपी में तेजी - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 10 साल में बढ़कर दोगुना हो गया है। खास बात है कि 2015 से 2025 की अवधि में जीडीपी के बढ़ने की रफ्तार 105 फीसदी रही है, जो अमेरिका और चीन जैसी दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी तेज है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जीडीपी का आकार 2015 में 2.1 लाख करोड़ डॉलर था, जिसके 2025 में बढ़कर 4.3 लाख करोड़ डॉलर पहुंचने का अनुमान है। यह करीब 105 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। 10 साल की इस अवधि में अमेरिका की जीडीपी का आकार 18.3 लाख करोड़ डॉलर से 66 फीसदी बढ़कर 30.3 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। चीन की अर्थव्यवस्था 11.1 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 19.5 लाख करोड़ की हो जाएगी, जो 76 फीसदी की वृद्धि को दर्शाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GDP Growth: 'भारत की विकास दर में 100% की वृद्धि ने दुनिया को चौंकाया', अमित मालवीय ने ट्वीट कर किया यह दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार वृद्धि के पीछे कई अन्य कारक

  • मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
  • मजबूत स्टार्टअप तंत्र और आईटी क्षेत्र की निरंतर प्रगति ने भी आर्थिक विकास को गति दी है।

10 साल में कोई और देश भी आसपास नहीं

देश 2015 में जीडीपी 2025 में जीडीपी वृद्धि दर
जर्मनी 3.4 4.9 44%
जापान 4.4 4.4 0%
यूके 2.9 3.7 28%
फ्रांस 2.4 3.3 38%
इटली 1.8 2.5 39%
कनाडा 1.6 2.3 44%
ब्राजील 1.8 2.3 28%
रूस 1.4 2.2 57%
द. कोरिया 1.5 1.9 27%
ऑस्ट्रेलिया 1.2 1.9 58%
स्पेन 1.2 1.8 50%

(जीडीपी का आकार : लाख करोड़ डॉलर में)


ये भी पढ़ें- China: भारत ने चीन के चार उत्पादों पर लगाई एंटी डंपिंग ड्यूटी, घरेलू उत्पादकों को होगा फायदा

इसी साल जापान और 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़ देगा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह नीतियों में साहसिक सुधार, मजबूत आर्थिक बुनियाद और व्यापार सुगमता है। इस तेज रफ्तार के दम पर भारत 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी से बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed