फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal meets US Commerce Secretary Howard Lutnick, discusses trade expansion

Trade Talks: पीयूष गोयल ने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से की मुलाकात, व्यापार विस्तार पर हुई चर्चा

Thu, 26 Feb 2026 01:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 26 Feb 2026 01:58 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात कर भारत-अमेरिका व्यापार और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के मसौदे को अंतिम रूप देने के बीच हुई।

विज्ञापन
Piyush Goyal meets US Commerce Secretary Howard Lutnick, discusses trade expansion
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता - फोटो : X (@PiyushGoyal)

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को अहम बातचीत हुई। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। माना जा रहा है कि इस वार्ता का उद्देश्य व्यापार बाधाओं को कम करना, निवेश बढ़ाना और आपूर्ति शृंखला सहयोग को मजबूत करना है।
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक टैरिफ आदेश को रद्द किए जाने के बाद अमेरिका ने सभी देशों पर 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ लागू किया, उसके बाद ट्रंप ने इसे बढ़ाकर 15% कर दिया, जिसका वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed