{"_id":"690f56288a82a760b60fec23","slug":"piyush-goyal-in-australia-strengthening-india-australia-economic-partnership-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piyush Goyal: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने की तैयारी, पीयूष गोयल पहुंचे ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Piyush Goyal: भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने की तैयारी, पीयूष गोयल पहुंचे ऑस्ट्रेलिया
Sat, 08 Nov 2025 08:09 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
Piyush Goyal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। खासतौर पर भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) को लेकर बातचीत हुई, जिससे दोनों देशों को व्यापारिक लाभ मिल सकता है। जानिए इस समझौते के दोनों देशों के लिए क्या मायने हैं।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक अहम दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार व पर्यटन मंत्री सीनेटर डॉन फैरेल और कौशल व प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जाइल्स से मुलाकात की। इस द्विपक्षीय बैठक का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देना था।
विज्ञापन
बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) पर विस्तार से चर्चा हुई। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में सीईसीए वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा की गई और यह तय किया गया कि कैसे दोनों देश मिलकर व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं। खासतौर पर वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश और पारस्परिक लाभ के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले से ही मजबूत रणनीतिक संबंध हैं, लेकिन इस समझौते से इन संबंधों को और गहराई मिलेगी। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि आर्थिक साझेदारी की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।