फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal: FTA between India and Israel will benefit both the countries said commerce minister

Piyush Goyal: भारत और इस्राइल के बीच एफटीए से दोनों देशों को लाभ, सेन फ्रांसिस्को में बोले वाणिज्य मंत्री

Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

Piyush Goyal: अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि जब तक भारत को अच्छी डील नहीं मिलेगी यह समझौता नहीं करेगा।

विज्ञापन
Piyush Goyal: FTA between India and Israel will benefit both the countries said commerce minister
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : twitter/PiyushGoyal

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और इस्राइल के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से दोनों देशों को लाभ पहुंचेगा। अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि जब तक भारत को अच्छी डील नहीं मिलेगी यह समझौता नहीं करेगा। बता दें कि भारत और इस्राइल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए वर्ष 2010 के मई महीने से ही बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत दो देश आपसी व्यापार के तहत लिए जाने वाले सामानों की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को बहुत कम या समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा वे सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने के मानदंडों को आसान बनाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि भारत इस्राइल को प्रमुख रूप से कीमती पत्थर और धातु, रासायनिक उत्पाद और वस्त्रों का निर्यात करता है जबकि आयात में कीमती पत्थर व धातु, रसायन व खनिज उत्पाद, आधार धातु, मशीनरी और परिवहन उपकरण उपकरणों को आयात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर द्विपक्षीय व्यापार हुआ है। इससे पहले 2020-21 में दोनों देशों के बीच 4.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। भारत ने हाल ही में यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है।


पीयूष गोयल ने लॉन्च किया SETU प्रोग्राम
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में SETU प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का ये प्रोग्राम SETU अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के बीच एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य भारतीय स्टार्टअप्स को अमेरिकी निवेशकों से जोड़ना है। 


उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में हम ट्रांसफॉर्मेशन और अपस्किलिंग इनिशिएटिव्स के जरिए उद्यमियों को सपोर्ट करना चाहते हैं। हम वह प्रोग्राम भी देख रहे हैं, जिसे स्टार्टअप एडवाइजरी काउंसिल ने भारत में शुरू किया था। इसमें मेंटरशिप की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी अच्छे सुझाव मिले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed