फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush goyal counters rahul gandhi on allegations of share market scam Know All about this

Piyush Goyal: 'देश को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं, शेयर बाजार में घोटाले के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Thu, 06 Jun 2024 08:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

Piyush Goyal: भाजपा नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों पर पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। ऐसे में राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी बातों पर अब देश की जनता को भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
Piyush goyal counters rahul gandhi on allegations of share market scam Know All about this
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण उपलब्धि नहीं है। पूरा विश्व इसे गंभीरता से देख रहा है और समझ रहा है। भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इक्विटी मार्केट में चुनाव के हिसाब से अलग अलग तरीके से बदलाव होते रहते हैं। ये बातें भाजपा नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों के पलटवार में कही है। गोयल ने यह भी कहा कि देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


गोयल ने कहा, "दुनिया भर में इस तरह से इक्विटी मार्केट चलती है। देखना यह है कि लंबे अरसे में इक्विटी मार्केट में क्या हुआ है। देश के निवेशक जानते हैं कि पिछले दस वर्ष के सफलतापूर्वक मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारा मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ का कीर्तिमान हासिल किया है। पीएसयू का मार्केट कैप भी चार गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है। यूपीए काल में भारत का मार्केट कैप मात्र 67 लाख करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 348 लाख करोड़ रुपये की बढ़त पिछले दस वर्षों में हुई है।"
विज्ञापन


गोयल ने कहा, " पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। इसका सबसे बड़ा लाभ भारतीय निवेशकों विशेषकर खुदरा निवेशकों को इसका लाभ हुआ। आज वो सिर्फ मार्केट को दूर से नहीं देखते। आज वो निवेश करने उसका सीधा लाभ लेते हैं। एफपीआई की होल्डिंग यूपीए काल में 21% थी वो आज घटकर 16% हो गई है। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है और भारतीय निवेशकों की बढ़ी है। यह 79 प्रतिशत से बढ़कर 84% हो गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed