{"_id":"66f338f8153fdd013c0c4803","slug":"piyush-goyal-asks-real-estate-industry-to-guarantee-esic-and-pf-registration-for-people-working-in-this-sector-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"PF: रियल एस्टेट के कर्मचारियों को लिए पीएफ और ईएसआईसी हो अनिवार्य, पीयूष गोयल बोले-बिल्डर ईमानदारी से करें काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PF: रियल एस्टेट के कर्मचारियों को लिए पीएफ और ईएसआईसी हो अनिवार्य, पीयूष गोयल बोले-बिल्डर ईमानदारी से करें काम
Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
सार
रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे। क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रियल एस्टेट उद्योग से कहा कि वे इस क्षेत्र में काम करने वाले सात करोड़ लोगों के लिए ईएसआईसी तथा भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी प्रदान करें। इस क्षेत्र को यह सोचना चाहिए कि क्या हम इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी सात करोड़ कामगारों तथा महिलाओं के लिए ईएसआईसी और भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे। क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है। अगर उद्योग ईएसआईसी तथा पीएफ पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित करता है तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव होंगे। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी। इस कदम से इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की क्षमताएं तथा दक्षता बढ़ेगी। इससे गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसान फंडिंग के लिए आरबीआई से करेंगे बात
गोयल ने कहा, रियल एस्टेट कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि वह अन्य उद्योगों की तरह रियल एस्टेट क्षेत्र को आसान फंडिंग उपलब्ध कराने का मुद्दा भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उठाएंगे। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए तेजी से मंजूरी के लिए राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों से बात करेंगे, बशर्ते बिल्डर ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से कारोबार करने का वादा करें। अब हमारे पास अधिक ईमानदार व्यवस्था है। शुक्र है कि अब बहुत से बेईमान डेवलपर बाजार से बाहर हो गए हैं।