फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PHDCCI chief Pradeep Multani says PLI will make India an alternative to China global competition will increase

उद्योग चैंबर का दावा: पीएलआई से चीन का विकल्प बनेगा भारत, वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

Fri, 08 Oct 2021 04:02 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 04:02 AM IST
सार

उद्योग चैंबर के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि अभी तक कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मा, टेलीकॉम, खाद्य उत्पादों सहित 13 क्षेत्रों को 1.94 लाख करोड़ की पीएलआई योजना का लाभ मिल चुका है। नकद प्रोत्साहन से घरेलू उत्पादन तो बढ़ेगा ही, विदेशी कंपनियां भी देश में अपनी विनिर्माण इकाई लगाने के लिए आकर्षित होंगी। 
 

विज्ञापन
PHDCCI chief Pradeep Multani says PLI will make India an alternative to China global competition will increase
स्टील कंपनियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दम पर भारत विनिर्माण क्षेत्र में चीन का विकल्प बन सकता है। उद्योग चैंबर के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएलआई में टायर और स्टील कंपनियों को शामिल करने से घरेलू बाजार मजबूत होगा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अभी तक कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मा, टेलीकॉम, खाद्य उत्पादों सहित 13 क्षेत्रों को 1.94 लाख करोड़ की पीएलआई योजना का लाभ मिल चुका है। नकद प्रोत्साहन से घरेलू उत्पादन तो बढ़ेगा ही, विदेशी कंपनियां भी देश में अपनी विनिर्माण इकाई लगाने के लिए आकर्षित होंगी। ऐसे में महामारी के बाद से चीन का विकल्प खोज रहीं वैश्विक कंपनियों को यहां अवसर दिखेगा। 
विज्ञापन


10.25 फीसदी विकास दर
मुल्तानी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को तेजी को देखते हुए 2021-22 में 10.25 विकास दर रहने का अनुमान है। अप्रैल-जून तिमाही में 20.1 फीसदी की तेज वृद्धि के बाद दूसरी तिमाही में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सटाइल पार्क से 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात संभव
कपड़ा निर्यात संवर्द्धन परिषद के चेयरमैन एक शक्तिवेल ने 4,445 करोड़ की लागत से बनने वाले तीन टेक्सटाइल पार्क को क्षेत्र के लिए गेमचेंजर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि कपड़ा क्षेत्र में 100 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य भी पूरा हो सकता है। एक ही जगह सभी सुविधाएं मिलने से कम लागत में ज्यादा उत्पादन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed