{"_id":"67fd02f47398a3bdaa05ab01","slug":"pharma-firm-slashing-jobs-to-cut-costs-by-25-asks-several-rs-1-crore-earners-to-resign-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Layoffs: 'एक करोड़ रुपये सालाना से अधिक तनख्वाह वाले इस्तीफा दें', हैदराबाद की फार्मा कंपनी ने सुनाया फरमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Layoffs: 'एक करोड़ रुपये सालाना से अधिक तनख्वाह वाले इस्तीफा दें', हैदराबाद की फार्मा कंपनी ने सुनाया फरमान
Mon, 14 Apr 2025 06:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:14 PM IST
सार
Layoffs: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फार्मा कंपनी ने अपना खर्चा घटाने के लिए मोटी तनख्वाह पाने वाले कई कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी अपना खर्च 25% तक घटाना चाहती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
एंटीबायोटिक्स, आईसीयू, दवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपना खर्चा घटाने के लिए मोटी तनख्वाह पाने वाले कई कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी अपना खर्च 25% तक घटाना चाहती है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कंपनी ने ऊंची सैलरी वाले कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। एक सूत्र ने बातया, "कंपनी ने मैनपावर पर हो रहे खर्च को करीब 25% तक घटाने की आंतरिक कवायद के तहत अपने कुछ कर्मचारियों को इस्तीफा देने को कहा है। जिन कर्मचारियों से कंपनी से इस्तीफा मांगा है, उनमें एक करोड़ सालाना से अधिक सैलरी पाने वाले लोग हैं।"
विज्ञापन
कंपनी में खर्चा घटाने से जुड़े इस अभियान का असर उसके आरएंडडी विभाग पर भी पड़ रहा है। जहां 50 से 55 वर्ष के कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने को कहा गया है। हालांकि इस मामले में कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
