फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petronet LNG LTD Q4 Results 66 percent YoY growth in revenue announced to give dividend on shares

Petronet LNG Q4 Results: कंपनी के सालाना राजस्व में 66 फीसदी इजाफा, शेयरों पर इतना डिविडेंड देने का किया एलान

Mon, 16 May 2022 12:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 16 May 2022 12:50 PM IST
सार

परिणामों के संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गैस की उच्च कीमतें होने के बावजूद कंपनी वित्त वर्ष के दौरान कुशल वाणिज्यिक प्रबंधन के चलते मजबूत वित्तीय परिणाम हासिल करने में सक्षम रही। कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए निदेशक मंडल ने 4.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Petronet LNG LTD Q4 Results 66 percent YoY growth in revenue announced to give dividend on shares
पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के नतीजे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने अपने चौथी तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनके मुताबिक, कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर पिछले वित्तीय वर्ष में 26,023 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में 43,169 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यानी कंपनी के राजस्व में 66 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नतीजों को देखें तो कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 2939 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में 3438 करोड़ रुपये के समेकित पीएटी (कर के बाद मुनाफा) के साथ समेकित स्तर पर इसमें 17 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक का उच्चतम पीबीटी (कर पूर्व मुनाफा) और पीएटी क्रमशः 4,474 करोड़ रुपये और 3,352 करोड़ रुपये है। बता दें कि इस वित्त वर्ष पीबीटी और पीएटी में वृद्धि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमश: 15 और 20 फीसदी है। 
विज्ञापन


हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में 896 टीबीटीयू एलएनजी संसाधित करने के मुकाबले कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 847 टीबीटीयू का थ्रूपुट हासिल किया। इसमें बताया गया कि गैस की उच्च कीमतें होने के बावजूद कंपनी वित्त वर्ष के दौरान कुशल वाणिज्यिक प्रबंधन के चलते मजबूत वित्तीय परिणाम हासिल करने में सक्षम रही। कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए निदेशक मंडल ने 4.50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed