फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol prices rose just after two days of counting result

चुनाव नतीजों के बाद फिर से बढ़ने लगे पेट्रोल के दाम, हुई 30 पैसे तक की बढ़ोतरी

Thu, 13 Dec 2018 01:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
petrol prices rose just after two days of counting result
- फोटो : PTI

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा होने के दो दिन के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पूरे देश में 9 पैसे से लेकर के 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम पिछले तीन दिन से स्थिर बने हुए हैं। 

विज्ञापन


इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। सके साथ ही एक लीटर पेट्रोल 70 रुपये 29 पैसे की दर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत 67.66 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही थी। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे का उढाल देखने को मिला और यह बुधवार को 75.80 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले गुरुवार को 75.91 पर पहुंच गया। 

चेन्नई में पेट्रोल का दाम 12 पैसे बढ़कर 72.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं डीजल के दामों में 19 पैसे का इजाफा देखने को मिला। एनसीआर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी कीमतों में अंतर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में गिरे दाम

हालांकि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 90 पैसे की कमी देखने को मिली और यह 72.38 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर कम होकर 66.40 रुपये पर आ गए। बुधवार को कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि देश के अन्य शहरों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला था। 


रुपये में गिरावट बनी वजह

अभी वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। वहीं रुपये में भी गिरावट फिर से बढ़ गई है। बुधवार को रुपया 72 के पार जाकर के बंद हुआ था। हालांकि गुरुवार को यह फिर से 71 के करीब खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed