फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol prices rise by 20 paise on monday

20 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज यह हैं कीमतें

Mon, 17 Dec 2018 12:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
petrol prices rise by 20 paise on monday

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने लगा है। पांच राज्यों में चुनाव होने की वजह से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी हो रही थी। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे और डीजल में 10 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अब पेट्रोल व डीजल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


चार महानगरों में इतना आया उछाल

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने चार महानगरों में 20 पैसे तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे, दिल्ली में 19 पैसे, कोलकाता में 19 पैसे और मुंबई में 19 पैसे का उछाल आया है। वहीं डीजल की कीमतों में 10 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है।  चेन्नई में 10 पैसे, दिल्ली में 9 पैसे, कोलकाता में 9 पैसे और मुंबई में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यह हुई पेट्रोल की नई कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की सोमवार को कीमत 70.53 रुपये, कोलकाता में 72.62 रुपये, मुंबई में 76.15 रुपये और चेन्नई में 73.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है। रविवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.34 रुपये, मुंबई में 75.96 रुपये, चेन्नई में 72.99 रुपये और कोलकाता में 72.43 रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल की आज यह है कीमत

चार महानगरों में डीजल की कीमतों में 10 पैसे की बढ़ोततरी की गई है। दिल्ली में डीजल का नया दाम 64.47 रुपये, कोलकाता में 66.23 रुपये,  चेन्नई में 68.07 रुपये और मुंबई में 67.47 रुपये प्रति लीटर है। 


रुपये में गिरावट बनी वजह

अभी वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। वहीं रुपये में भी गिरावट फिर से बढ़ गई है। शुक्रवार को रुपया 72 के पार जाकर के बंद हुआ था। हालांकि सोमवार को यह फिर से 71.79 पैसे पर खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed