फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol prices may cross 80 rupees mark as opec countries decided production cut

दोबारा 80 के पार जा सकती है पेट्रोल की कीमत, ओपेक देश घटाएंगे आपूर्ति

Thu, 05 Dec 2019 06:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Dec 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
petrol prices may cross 80 rupees mark as opec countries decided production cut
- फोटो : अमर उजाला

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति घटने से अगले साल पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो सकता है। रूस की अगुवाई में तेल उत्पादकों देशों के संगठन (ओपेक) ने अगले साल से क्रूड आपूर्ति में चार लाख बैरल प्रतिदिन कटौती का फैसला किया है। संगठन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अधिकतर देशों ने कटौती पर सहमति जताई है। इस हिसाब से भारत में पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर से 80 रुपये के पार जा सकती हैं।  

विज्ञापन


ओपेक ने शुक्रवार को रूस के साथ बैठक से पहले विएना में हुई चर्चा के दौरान क्रूड की गिरती कीमतों का मुद्दा उठाया। इस पर सभी ओपेक देशों ने कीमतों को सहारा देने के लिए अगले साल से 4 लाख बैरल प्रतिदिन कटौती पर सहमति जताई। ओपेक और सहयोगी देश 2017 के बाद से लगातार आपूर्ति में कटौती कर रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने अपनी आपूर्ति में काफी इजाफा कर दिया है, जिससे तेल कीमतें नीचे आ गई हैं। ओपेक से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चर्चा में मौजूदा 12 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती के अतिरिक्त 4 लाख बैरल और कटौती पर सहमति बनी है। इस दौरान सऊदी अरब से 16 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने को कहा गया है।

विज्ञापन

ट्रंप ने जताई थी नाराजगी 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल आपूर्ति में कटौती किए जाने पर ओपेक के अगुवा सऊदी अरब से पहले भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर रियाद चाहता है कि अमेरिका उसे सैन्य मदद देता रहे, तो तेल कीमतों पर लगाम कसना जरूरी होगा। अनुमान है कि अमेरिका एक बार फिर आपूर्ति में कटौती रोकने के लिए ओपेक पर दबाव बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed