फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol export tax abolished windfall tax cut on domestic production

Petrol-Diesel: पेट्रोल निर्यात टैक्स खत्म, घरेलू उत्पादन पर लागू अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती

Thu, 21 Jul 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 06:06 AM IST
सार

कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर लगने वाले कर को भी 23,250 से घटाकर 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। इस कदम से ओएनजीसी, वेदांता और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसे घरेलू तेल उत्पादकों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
Petrol export tax abolished windfall tax cut on domestic production
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने बुधवार को पेट्रोल निर्यात पर लगाए गए तीन सप्ताह पुराने कर को खत्म कर दिया। साथ ही डीजल एवं विमान ईंधन के निर्यात और कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर लागू अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती भी की है।

विज्ञापन


सरकार ने अधिसूचना में कहा, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल निर्यात पर 6 रुपये प्रति लीटर की दर से लागू निर्यात शुल्क को खत्म कर दिया गया है। डीजल एवं विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले कर में क्रमश: 2 रुपये और 4 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। 
विज्ञापन


कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर लगने वाले कर को भी 23,250 से घटाकर 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। इस कदम से ओएनजीसी, वेदांता और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसे घरेलू तेल उत्पादकों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूड की कीमतों में गिरावट से देनी पड़ी राहत
सरकार ने तेल कंपनियों को होने वाले अप्रत्याशित लाभ पर एक जुलाई, 2022 से कर लगाया था। उसके कुछ दिनों बाद क्रूड की कीमतों में तेजी से आई गिरावट की वजह से तेल उत्पादकों और रिफाइनरी कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ा है। 


एक जुलाई, 2022 को पेट्रोल और विमान ईंधन पर 6 रुपये प्रति लीटर निर्यात शुल्क 12 डॉलर प्रति बैरल के बराबर था। डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर शुल्क 26 डॉलर प्रति बैरल और घरेलू तेल उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन का अप्रत्याशित लाभ कर 40 डॉलर प्रति बैरल के बराबर था।a

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed