फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel prices most expensive in madhya pradesh

MP वाले चुकाते हैं देश भर में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स

Fri, 13 Sep 2019 12:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices most expensive  in madhya pradesh

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं तो फिर पेट्रोलियम उत्पादों पर पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाते हैं। इसकी वजह से राज्य में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है, जिससे अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में इनकी बिक्री पर असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

नहीं कम होगा टैक्स

मध्य प्रदेश में इन पर किसी तरह से टैक्स में कोई कमी नहीं की जाएगी। प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री ब्रजेंद्रसिंह राठौर ने साफ कहा कि कर्ज को चुकाने के लिए सरकार को यह कदम उठाना पड़ा है। इसलिए लोगों को पेट्रोल-डीजल खरीदने पर ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मंत्री का कहना है कि बीती सरकार ने प्रदेश को ऐसी स्थिति में लाकर छोड़ा था, जहां से टैक्स में कमी करने की गुंजाइश ही नहीं है। हालांकि राज्य ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने का समर्थन भी कर रहा है।

विज्ञापन

इतना टैक्स चुकाते हैं प्रदेश वासी

राज्य के लोग पेट्रोल पर 28 फीसदी वैट, एक फीसदी सेस और 3.50 रुपये प्रति लीटर सरचार्ज देते हैं। इससे अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल की कीमत पांच रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं डीजल पर 18 फीसदी वैट, एक फीसदी सेस और दो रुपये प्रति लीटर सरचार्ज लगता है। इससे डीजल की कीमत अन्य राज्यों के मुकाबले 3.50 रुपये प्रति लीटर ज्यादा हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और भोपाल की कीमत में अंतर

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 सितंबर को 71.89 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में इसकी कीमत 77.09 रुपये प्रति लीटर है। अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 65.28 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में डीजल 68.65 रुपये प्रति लीटर है। 

सीमावर्ती जिलों में असर

राज्य की सीमा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ जैसे राज्यों से लगती है। इन राज्यों की सीमा से लगने वाले जिलों में पेट्रोल, डीजल की बिक्री में कमी हो गई है, क्योंकि यहां के निवासी इन राज्यों में जाकर के अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed