{"_id":"5ba6e978867a557fe67e24ae","slug":"petrol-diesel-prices-in-delhi-and-mumbai-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
तेल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना तेल की कीमतों में कुछ न कुछ इजाफा हो रहा है। जनता सरकार से तेल कीमतों पर राहत देने के लिए लगातार विरोध दर्ज करा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
इसी बीच दिल्ली में रविवार को फिर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल के दामों में 17 पैसों की बढ़ोतरी के बाद कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दामों में 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दाम 73.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ था। वहीं देश की आर्थिक नगरी मुंबई में आज पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 89.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 78.53 रुपये प्रति लीटर कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs.82.61 per litre & Rs.73.97 per litre, respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs.89.97 per litre & Rs.78.53 per litre, respectively. pic.twitter.com/NZ6dNOVgDO
— ANI (@ANI) September 23, 2018