फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price world cheapest price in venezuela and most expensive in hongkong

Petrol Diesel Price: कहीं 191, तो कहीं तीन रुपये से कम में मिल रहा है पेट्रोल, कहां कितना है दाम

Thu, 07 Oct 2021 03:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 07 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने भारत में लोगों को हलकान किया हुआ है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां तेल तीन रुपये से कम में मिल रहा है। वहीं एक देश में इसकी कीमत 191 रुपये है।

विज्ञापन
petrol diesel price world cheapest price in venezuela and most expensive in hongkong
पेट्रोल डीजल की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। देश में ग्राहक पेट्रोल व डीजल के बेस प्राइस यानी एक्स फैक्टरी का लगभग तीन गुना ज्यादा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 35 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30  पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.24 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.77 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.25 रुपये व डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.94 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.88 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर है तो डीजल 96.26 रुपये लीटर है। बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी भी परेशान है। 
विज्ञापन


भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पेट्रोल तीन रुपये प्रति लीटर से भी कम दाम में मिल रहा है। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देनों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल

  • वेनेजुएला- 2.9 रुपये (0.040 डॉलर)
  • इरान- रुपये (0.060 डॉलर)
  • सीरिया- 17 रुपये (0.231 डॉलर)
  • अंगोला- 19.98 रुपये (0.267 डॉलर)
  • अल्जीरिया- 25 रुपये (0.336 डॉलर)

इन देनों में मिलता है सबसे महंगा पेट्रोल

  • हांगकांग- 191.408 रुपये (2.567 डॉलर)
  • नीदरलैंड्स- 161.348 रुपये (2.164 डॉलर)
  • नॉरवे- 160.671 रुपये (2.155 डॉलर)
  • सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक- 158.537 रुपये (2.126 डॉलर)
  • इस्राइल- 152.709 रुपये (2.048 डॉलर)

कीमत- चार अक्तूबर 2021 तक
स्रोत: globalpetrolprices.com

भारत की बात करें, तो यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed