फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol Diesel Price Today Know Latest Fuel Prices of Your City

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के भावों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आज की कीमतें

Mon, 03 Oct 2022 03:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 03 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल की कीमतें 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इस दौरान, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश 106.31 और 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहे हैं। 

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today Know Latest Fuel Prices of Your City
Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन अक्तूबर कोई बदलाव नहीं आया है। तेल कंपनियों की ओर से जारी खुदरा दरों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल की कीमतें 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इस दौरान, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश 106.31 और 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। बीते 22 मई को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। 

विज्ञापन

इस बीच, पिछले अगस्त महीने में मेघालय में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया। जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर दिन सुबह छह बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है। नई दरें वैट, स्थानीय करों और माल ढुलाई सहित कई कारकों पर आधारित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed