{"_id":"5c00eb75bdec2241641d3e92","slug":"petrol-diesel-price-today-comes-to-8-month-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 माह के निचले स्तर पर पेट्रोल के दाम, मुंबई में यह है आज की कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
8 माह के निचले स्तर पर पेट्रोल के दाम, मुंबई में यह है आज की कीमत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल डीजल की कीमतों में पिछले 41 दिनों से कमी हो रही है। देश भर में पेट्रोल के दाम पिछले 8 माह के निचले स्तर पर आ गए हैं। 240 दिनों के बाद पेट्रोल की कीमत 74 रुपये से नीचे आ गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 72.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.89 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 74.88 रुपये व 75.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमशः 69.57 रुपये व 71.52 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
पिछले छह हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में कुल 9.26 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है जबकि डीजल की कीमत कुल 7.2 रुपये प्रति लीटर कम हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार कटौती हो रही है।
विज्ञापन
इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल के दाम एक समय 84 रुपये प्रति लीटर की ऊंचाई पर पहुंच गये थे जबकि मुंबई में यह 91.34 रुपये लीटर तक हो गये थे। तब दिल्ली में डीजल का दाम 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर हो गया था।