फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price may rise from next month as production of crude oil declines

झटकाः कच्चे तेल पर दोहरी मार से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Mon, 11 Mar 2019 07:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 11 Mar 2019 07:05 PM IST
सार

  • सऊदी अरब की आपूर्ति घटने और अमेरिका में तेल खुदाई कम होने का दिखेगा असर
  • 6.35 लाख बीपीडी तेल की कटौती करेगी सरकारी कंपनी सऊदी अरामको
  • 09 तेल के कुओं में उत्पादन बंद हो चुका है अमेरिका में फरवरी से अब तक

विज्ञापन
petrol diesel price may rise from next month as production of crude oil declines

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में अगले महीने से और उछाल आ सकता है। एक तरफ सऊदी अरब ने वादे के खिलाफ जाते हुए अप्रैल से ही तेल आपूर्ति में कटौती का एलान किया है तो दूसरी ओर अमेरिका में तेल खुदाई का कार्य धीमा हो रहा है। इस दोतरफा मार से क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के पूरे आसार हैं। 

विज्ञापन


भारत की ओर से कीमतों पर लगाम कसने की मांग के बीच सऊदी अरब ने सोमवार को कहा कि वह कीमतों को अपने मुफीद बनाने के लिए अप्रैल से तेल निर्यात में कटौती की योजना बना रहा है। इसे मौजूदा स्तर से घटाकर 70 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) से नीचे लाने के साथ ही कुल तेल उत्पादन को भी घटाकर 1 करोड़ बीपीडी से नीचे लाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने बताया कि वह अप्रैल से आपूर्ति 70 लाख बीपीडी से कम पर लाएगी जो उसके ग्राहकों की मांग 76 लाख बीपीडी से 6.35 लाख बीपीडी कम होगा। सऊदी अरब ने पहले जून से कटौती की बात कही थी, जिसके लिए 17-18 अप्रैल को वियना में ओपेक और सहयोगी देशों की बैठक होनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में घटे तेल के कुएं

अभी तक अमेरिका ने अपना उत्पादन बढ़ाकर क्रूड की कीमतों को काफी हद तक काबू में रखा है, लेकिन वहां तेल खुदाई के कार्य में लगातार गिरावट आने से उत्पादन प्रभावित होने के आसार हैं। अमेरिकी ऊर्जा सेवा फर्म बेकर ह्यूग्स के अनुसार, नए तेल के कुएं की खुदाई बंद हो गई है और इसकी संख्या घटकर 834 आ गई।


पिछले कुछ दिनों में 9 तेल कुएं बंद हुए हैं। फरवरी में अमेरिका का उत्पादन 20 लाख बीपीडी बढ़कर 1.21 करोड़ बीपीडी के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का मानना है कि अमेरिका का उत्पादन जल्द बढ़कर 1.30 करोड़ बीपीडी पहुंच जाएगा।

petrol diesel price may rise from next month as production of crude oil declines

महंगा हो गया क्रूड ऑयल

इन दोनों कारकों के असर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 0.5 फीसदी तक बढ़ गए। यह 30 सेंट महंगा होकर 65.04 डॉलर प्रति बैरल रहा। घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखा और दिल्ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे बढ़कर 72.46 रुपये लीटर जबकि मुंबई में 78.09 रुपये लीटर पहुंच गए।

इधर, घरेलू उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

सरकार ने तेल एवं गैस खोज के क्षेत्र में निजी और विदेशी निवेश आकर्षित करने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए नीति में बड़े बदलाव किए हैं। अब सरकार कम खोज वाले ब्लॉक में निवेशक द्वारा तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने पर उस लाभ में कोई हिस्सा नहीं मांगेगी।

अनुबंध व्यवस्था की ढाई दशक पुरानी नीति में बदलाव करते हुए कहा गया कि कंपनियों को श्रेणी-एक के अंतर्गत आने वाले अवसादी बेसिन से होने वाली आय का एक हिस्सा देना होगा, जबकि कम खोज वाले श्रेणी-दो और तीन पर मौजूदा दर से रॉयल्टी ली जाएगी। कंपनी को बाजार के अनुरूप उत्पाद के विपणन और मूल्य निर्धारण की आजादी होगी, लेकिन निर्यात नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed