फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price cut on fifth straight day, price in delhi at 81 rupees mark

लगातार पांचवे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 81 रुपये के पार

Mon, 22 Oct 2018 11:24 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price cut on fifth straight day, price in delhi at 81 rupees mark

देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कटौती की। सोमवार को पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दामों में 27 पैसे की कटौती की गई। हालांकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 81 रुपये के पार बनी हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.34 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं डीजल की कीमत 27 पैसे कम होकर के 74.92 रुपये प्रति लीटर हो गई। अगर बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां पर पेट्रोल में 30 पैसे की कटौती के बाद 86.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे गिरकर 78.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार से लगातार गिर रहे हैं दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में नरमी का प्रभाव लगातार देखने को मिलेगारविवार को पेट्रोल में 25 पैसे और डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल 81.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिका। बृहस्पतिवार से घटने शुरू हुए दामों के बाद रविवार तक पेट्रोल के दाम में 1.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल में तकरीबन 50 पैसे प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. (एचपीसीएल) दैनिक आधार पर सुबह छह बजे दाम की समीक्षा करती है।

इससे पहले, पांच अक्टूबर को ईंधन के दाम 2.50 लीटर कम हुए थे। सरकार ने उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये लीटर की कटौती की थी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से प्रति लीटर एक रुपये की कटौती करने को कहा था। इसके अलावा विशेषकर भाजपा शासित राज्यों ने भी स्थानीय बिक्री कर या वैट में इतनी ही कटौती की थी।


अमेरिकी भंडार में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।

शुक्रवार को न्यूयार्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलीवरी के लिये वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 69.12 डालर प्रति बैरल रही। वहीं लंदन स्थित आईसीई फ्यूचर यूरोप एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का भाव दिसंबर महीने के लिये 79.78 डालर प्रति बैरल रहा। इससे पहले, ब्रेंट का भाव इस महीने की शुरूआत में चार महीने के उच्च स्तर 86.74 डालर बैरल पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed