फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol and diesel sales increased in first fortnight of september

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, सितंबर में बढ़ी ईंधन की खपत

Thu, 17 Sep 2020 11:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Sep 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel sales increased in first fortnight of september
सितंबर में बढ़ी ईंधन की खपत - फोटो : social media

भारत की ईंधन खपत में जुलाई और अगस्त के दौरान आई गिरावट के बाद सितंबर के पहले पखवाड़े में बदलाव आया, जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलते हैं। हालांकि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के पहले 15 दिनों में पेट्रोल की खपत पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दो फीसदी अधिक रही, जबकि डीजल की बिक्री कोरोना के पहले के दौर के 94 फीसदी के बराबर पहुंच गई है। अगस्त से इसमें 19 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि डीजल की खपत आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने का प्रमुख संकेत है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीजल का उपयोग परिवहन, निर्माण व खेती के कामों में किया जाता है। अगस्त माह में डीजल की खपत में जुलाई की तुलना में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो कोरोना के पहले के स्तर से 21 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में जेट ईंधन की बिक्री अगस्त से 15 फीसदी बढ़ी है, लेकिन अब भी पूर्व-कोविड स्तर से यह 60 फीसदी नीचे है। 

एलपीजी की बात करें, तो इसकी बिक्री लगातार बढ़ी है, साल-दर-साल के आधार पर यह 12 फीसदी बढ़ी। वहीं महीने-दर-महीने आधार पर अगस्त से इसकी बिक्री 13 फीसदी बढ़ी है। एलपीजी की खपत लॉकडाउन के बाज से बढ़ी है।


लॉकडाउन के बाद से लोगों द्वारा अपने घरों से बाहर निकलने से और निजी वाहनों का उपयोग करने से पेट्रोल की बिक्री को बढ़ावा मिला है। इससे अगस्त में कार की बिक्री में 14 फीसदी और दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन फीसदी बढ़ी है। इससे ईंधन की खपत को बढ़ावा मिला। उद्योग के अधिकारियों को उम्मीद है कि मानसून में कमी, निर्माण परियोजनाओं के फिर से शुरू होने और अक्तूबर में त्योहारों के शुरू होने से ईंधन की खपत में और वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed