फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol and diesel prices in madhya pradesh touches a new high on tuesday, crosses 82 rupees mark

मध्य प्रदेश में देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, कीमत 82 रुपये के पार

Tue, 24 Sep 2019 01:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
petrol and diesel prices in madhya pradesh touches a new high on tuesday, crosses 82 rupees mark
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं देश में एक ऐसा राज्य भी हैं, जहां पर पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 82 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत भी 74 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 74.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.07 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन

यह रही भोपाल, इंदौर में कीमत

मंगलवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 82.36 रुपये है। वहीं डीजल खरीदने के लिए लोगों को 73.39 रुपये प्रति लीटर खर्च करना पड़ रहा है। राज्य की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल का दाम 82.49 रुपये है। यहां पर डीजल की कीमत 73.53 रुपये है। राज्य में दिल्ली की तुलना में लोग आठ रुपये ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने बढ़ाया था वैट

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए राज्य सरकार ने शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच फीसदी वैट लगाने का फैसला किया। जुलाई के पहले पाक्षिक में केंद्र सरकार ने सेस लगाया तो मध्यप्रदेश सरकार ने भी उनके साथ दो रुपये स्पेशल ड्यूटी लागू कर दी थी। वहीं, अभी सवा महीने बाद ही सरकार ने फिर से वैट बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। बढ़े हुए वैट से सरकार को छह महीनों में करीब 1500 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने वैट के बढ़ने को लेकर यह दलील दी कि इस मॉनसून के दौरान भीषण बारिश के कारण राज्य को 12,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से पांच फीसदी मूल्य वर्द्धित कर (वैट) लगाया गया है। शनिवार की मध्यरात्रि से कीमतों में वृद्धि लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed