फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Per capita income will be 4000 dollar by 2030 in india

Per Capita Income: 2030 तक 4000 डॉलर होगी प्रति व्यक्ति आय, भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम

Mon, 31 Jul 2023 04:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 04:50 AM IST
सार

देश में प्रति व्यक्ति आय 2029-30 तक करीब 70 फीसदी बढ़कर 4,000 डॉलर पहुंच जाएगी। 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से भारतीय जीडीपी को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
Per capita income will be 4000 dollar by 2030 in india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में प्रति व्यक्ति आय 2029-30 तक करीब 70 फीसदी बढ़कर 4,000 डॉलर पहुंच जाएगी। 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से भारतीय जीडीपी को समर्थन मिलेगा। उसका आकार 2029-30 तक 6 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा।  

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में घरेलू उपभोग में वृद्धि देखी जा रही है। 2029-30 तक जीडीपी में घरेलू उपभोग का हिस्सा आधा से अधिक हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2000-01 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 460 डॉलर थी, जो 2010-11 में बढ़कर 1,413 डॉलर पहुंच गई। 2020-21 में यह और बढ़कर 2,150 डॉलर पहुंच गई।   
विज्ञापन


2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,450 डॉलर थी। वहीं, 2022-23 तक 3,360 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ राज्यों में तेलंगाना शीर्ष पर है। कर्नाटक दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी व्यापार की अहम भूमिका
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030 तक भारत की आर्थिक वृद्धि में विदेशी व्यापार की अहम भूमिका होगी। इस अवधि तक भारत का विदेशी व्यापार करीब दोगुना बढ़कर 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगा। 2022-23 में यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed