फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   People face trouble making online payments using UPI; NPCI blames it on banks

UPI Outage: यूपीआई के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने में लोगों को हो रही परेशानी; NPCI ने बैंकों पर फोड़ा ठीकरा

Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

NPCI ने देर शाम एक बयान में कहा, 'कुछ बैंकों में आंतरिक तकनीकी समस्याओं के कारण UPI कनेक्टिविटी में बीच-बीच में समस्याएं आ रही थीं।' बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर UPI की खराबी के बारे में मिली कई शिकायतों के जवाब में आया।

विज्ञापन
People face trouble making online payments using UPI; NPCI blames it on banks
UPI - फोटो : ANI

विस्तार

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन भुगतान करने में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या  गुरुवार शाम को शुरू हुई। तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को ऑनलाइन भुगतान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। UPI प्लेटफॉर्म चलाने वाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कहा कि कुछ बैंकों के सिस्टम में दिक्कतें आईं, जिससे लोगों को असुविधा हुई।

विज्ञापन


NPCI ने क्या कहा?
NPCI ने देर शाम एक बयान में कहा, 'कुछ बैंकों में आंतरिक तकनीकी समस्याओं के कारण UPI कनेक्टिविटी में बीच-बीच में समस्याएं आ रही थीं।' बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर UPI की तकनीकी समस्या के बारे में मिली कई शिकायतों के जवाब में आया। NPCI ने कहा कि उसके सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं। उसने जल्द समाधान के लिए ऋणदाताओं के साथ मिलकर काम किया है।
विज्ञापन


क्या आने वाले समय में फ्री नहीं होगा यूपीआई?
UPI प्लेटफॉर्म पर जून में 24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादादा मूल्य के 18 अरब से ज्यादा लेनदेन हुए थे। अब इसके लिए भी भुगतान करने की बात पर चर्चा चल रही है। वर्तमान में नागरिकों को ऑनलाइन पद्धति का उपयोग करके अधिक भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से इस पर सब्सिडी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed