{"_id":"65666437af60cabe9f029c45","slug":"pcbl-limited-will-buy-aquapharm-chemicals-pvt-business-news-in-hindi-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business News: चीन को झटका, 7 फीसदी की दर से बढ़ेगा भारत; पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business News: चीन को झटका, 7 फीसदी की दर से बढ़ेगा भारत; पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबर
Wed, 29 Nov 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 29 Nov 2023 05:50 AM IST
सार
पीसीबीएल के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने बताया कि एक्वाफार्म एक प्रमुख रसायन कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी फॉस्फोनेट उत्पादक हैं। यह अधिग्रहण मूल्य बढ़ाने वाला और मार्जिन बढ़ाने वाला है। यह अनूठा अवसर है। हम इसे लेने में प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
व्यापार समाचार
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2026 तक बढ़कर सात प्रतिशत हो जाएगी, जबकि चीन की दर 4.6 प्रतिशत रहेगी। एशिया-प्रशांत का विकास इंजन चीन से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में स्थानांतरित हो जाएगा। वियतनाम की विकास दर 6.8 फीसदी, फिलीपीन की 6.4 फीसदी और इंडोनेशिया की पांच फीसदी रह सकती है। वित्त वर्ष 2024 में चीन की जीडीपी 4.6 फीसदी, 2023 में 5.4 फीसदी और 2025 में 4.8 फीसदी रहेगी।
इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात भारत से 18 प्रमुख देशों में बढ़ा
भारत से अक्तूबर में दुनिया के 18 प्रमुख देशों में इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में वृद्धि देखी गई है। इन देशों में अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश हैं। हालांकि, यूरोपीय संघ, चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के निर्यात में कमी आई है। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के मुताबिक, अक्तूबर में कुल 809 करोड़ डॉलर के निर्यात हुए जो एक साल पहले की तुलना में 7.2 फीसदी ज्यादा है। ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन अरुण कुमार गरोडिया ने कहा, यूरोपीय संघ और उत्तरी अमेरिका के देशों की ओर से भारतीय निर्यातकों पर लगाए जा रहे अवरोधों के कारण स्थिति और खराब हो गई है।
विकसित देशों में मंदी के रुझान से बाहरी मांग में कमी आने से निर्यात प्रभावित हुआ है। मंदी में मुख्य रूप से योगदान देने वाले कारकों में बढ़ती वैश्विक महंगाई और यूरोप व अमेरिका में उच्च ब्याज दरें हैं। यह देश भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए प्रमुख बाजार भी हैं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण 20 खनिज ब्लॉकों की नीलामी बुधवार से
देश भर में फैले महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को शुरू होगा। इसमें 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। मंत्रालय ने कहा, नीलामी ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में की जाएगी। खनिज ब्लॉक, नीलामी की शर्तों, समय सीमा आदि का विवरण एमएसटीसी नीलामी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा, यह एक ऐतिहासिक पहल है जो हमारी अर्थव्यवस्था के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाएगी और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण करने में मदद करेगी। महत्वपूर्ण खनिज देश की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे खनिजों की मांग आमतौर पर आयात से पूरी की जाती है।
टीसीएस शेयर में कमा सकते हैं 20 फीसदी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) एक दिसंबर से शेयरों की फिर से खरीद करेगी। निवेशक 4,150 रुपये प्रति शेयर पर अपने शेयर दे सकते हैं। मंगलवार को बंद 3,470 रुपये के भाव से यह करीब 20 फीसदी अधिक है। जिन खुदरा निवेशकों के पास 25 नवंबर से पहले के शेयर हैं, वे हर छह शेयर पर एक शेयर बेच सकते हैं। बाकी के शेयरधारक हर 209 शेयर पर दो शेयर बेच सकते हैं।
पीसीबीएल लिमिटेड खरीदेगी एक्वाफार्म केमिकल्स प्राइवेट
पीसीबीएल लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि वे एक्वाफार्म केमिकल्स प्राइवेट में पूरी हिस्सेदारी हासिल करेंगे। पीसीबीएल कार्बन ब्लैक और स्पेशलिटी केमिकल्स क्षेत्र में प्रमुख है। हिस्सेदारी की कुल कीमत 3,800 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया कि अधिग्रहण संजीव गोयनका समूह की कंपनी पीसीबीएल के जल उपचार रसायनों और तेल-गैस रसायनों के वैश्विक विशेष क्षेत्रों में प्रवेश का प्रतीक है। पीसीबीएल के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने बताया कि एक्वाफार्म एक प्रमुख रसायन कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी फॉस्फोनेट उत्पादक हैं। यह अधिग्रहण मूल्य बढ़ाने वाला और मार्जिन बढ़ाने वाला है। यह अनूठा अवसर है। हम इसे लेने में प्रसन्न हैं।
व्यापार मेले में असम को मिला सम्मान
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले- 2023 में ‘राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश' की श्रेणी में असम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दूसरा स्थान हासिल किया। आईटीपीओ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने असम पवेलियन के निदेशक शांतनु देउरी को सम्मानित किया। बता दें, ओडिशा को स्वर्ण और राजस्थान को कांस्य पदक मिला है। व्यापार मेला 14 नवंबर को शुरू हुआ था। मेगा ट्रेड फेयर में 13 देशी-विदेशी कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों के साथ-साथ 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया था।
डेट : एफपीआई निवेश दो साल के उच्च स्तर पर
भारतीय डेट बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) का निवेश नवंबर में दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। नवंबर में 12,400 करोड़ का निवेश हुआ, जो सितंबर, 2021 (12,804 करोड़) के बाद सर्वाधिक है। अक्तूबर में 6,382 करोड़ का निवेश किया गया था। जेपी मॉर्गन ने भारत के सरकारी बॉन्ड को अपने उभरते बाजारों के इंडेक्स में शामिल करने का फैसला किया है। जिससे विदेशी निवेशक निवेश कर रहे हैं।
एफपीआई भारतीय डेट बाजार में इस साल की शुरुआत से ही निवेश कर रहे हैं। मार्च को छोड़कर उन्होंने हर महीने निवेश किया है। इस कैलेंडर साल में डेट में कुल निवेश 47,900 करोड़ रुपये के पार हो गया है।