फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytms dig at rival Bharat Pe Ashneer Grover by tweet Shark Tank India show called udhaar tank

Paytm Vs Bharat-pe: पेटीएम ने भारत पे के अशनीर ग्रोवर पर ट्वीट कर साधा निशाना, शार्क टैंक इंडिया शो को बताया 'उधार टैंक'

Sat, 22 Jan 2022 03:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

Paytms Dig At Rival BharatPe Ashneer Grover: भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट के जरिए अपने प्रतिद्वंदी भारत-पे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने की इच्छा से इनकार करते हुए इसे 'उधार टैंक' कह दिया।

विज्ञापन
Paytms dig at rival Bharat Pe Ashneer Grover by tweet Shark Tank India show called udhaar tank
पेटीएम वर्सेज भारतपे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट के जरिए अपने प्रतिद्वंदी भारत-पे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने की इच्छा से इनकार करते हुए इसे 'उधार टैंक' कह दिया। बता दें कि अश्नीर शार्क टैंक इंडिया में जज और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन


शो में शामिल होने की इच्छा से किया इनकार
गौरतलब है कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह एक जज के रूप में शार्क टैंक इंडिया में शामिल बिल्कुल भी नहीं होना चाहेंगे। उनकी कंपनी पेटीएम की ओर से किए गए एक ट्वीट में इस स्टार्टअप रियलिटी शो के जजों पर कटाक्ष किया गया। पेटीएम की ओर से बिल बांटने को लेकर चार लोगों के बीच एक काल्पनिक बातचीत के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया कि 'उधार टैंक इंडिया' में आपका स्वागत है। गौरतलब है कि वैश्विक रियलिटी शो शार्क टैंक के भारतीय रूपांतरण में, इच्छुक उद्यमी अपने विचारों को साझा करते हुए निवेश हासिल करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


पेटीएम की ओर से किया गया ट्वीट
इस ट्वीट में पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट में पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्तों के बीच बातचीत हो रही है। जिसमें पहला व्यक्ति कह रहा है कि दोस्तों, सब अपना अपना शेयर दे दो। इसके जवाब में दूसरा व्यक्ति जवाब देता है, ये यह मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है। दरसअल, यह हिंदी लाइन शार्क टैंक इंडिया की एमक्योर फार्मा की जज नमिता थापर पर एक कटाक्ष है, जो शो में अक्सर यह लाइन कहती नजर आती हैं। स्क्रॉनशॉट के मुताबिक, तीसरा व्यक्ति कहता है कि मैं बाहर हूं और चौथा व्यक्ति कुछ अलग शब्दों में संवाद करता है जिसे पेटीएम के प्रतिद्वंदी भारतपे के संस्थापक अशनीर ग्रोवर के लिए एक स्पष्ट संदर्भ के तौर पर पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटीएम के निवेशकों का हाल-बेहाल
गौरतलब है कि पेटीएम के निवेशकों को बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पेटीएम का शेयर टूटकर 960.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर की शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से ही इसके दामों में गिरावट का दौर जारी है। तब से इसके वैल्युएशन में 55 फीसदी से ज्यादा गिरावट अब आ चुकी है। पेटीएम के मार्केट कैप में करीब 77,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी है। लिस्टिंग से पहले पेटीएम की आईपीओ प्राइस के हिसाब से मार्केट वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed