{"_id":"66c61934ca08d2b0a403dc46","slug":"paytm-zomato-deal-entertainment-ticketing-business-sell-in-rs-2048-crores-news-in-hindi-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm-Zomato Deal: पेटीएम 2048 करोड़ रुपये में टिकट का कारोबार जोमैटो को बेचेगा; जानिए डिटेल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm-Zomato Deal: पेटीएम 2048 करोड़ रुपये में टिकट का कारोबार जोमैटो को बेचेगा; जानिए डिटेल्स
Wed, 21 Aug 2024 10:13 PM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम और जोमैटो के बीच 2048 करोड़ का सौदा
- फोटो : अमर उजाला
पेटीएम ने अपना मनोरंजन टिकटिंग व्यवसाय बेचने का फैसला लिया है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने 2,048 करोड़ रुपये में अपने मूवी, खेल और इवेंट (लाइव परफॉरमेंस) टिकटिंग का कारोबार को जोमैटो लिमिटेड को बेचेने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने पूरी तरह नकदी में होने वाले इस सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस समझौते के तहत, वन97 कम्युनिकेशंस का मनोरंजन टिकट कारोबार उसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली - ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओटीपीएल) और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूईपीएल) को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके बाद इन अनुषंगियों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी जोमैटो को बेच दी जाएगी।
विज्ञापन
सौदा पूरा होने के बाद जोमैटो अपने मनोरंजन टिकट कारोबार के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट’ नाम से एक नए ऐप का संचालन करेगी। ओसीएल ने बयान में कहा कि इस कारोबार की जोमैटो को बिक्री होने के बावजूद अगले 12 महीनों के संक्रमण काल में ये टिकट पेटीएम के ऐप पर ही बुक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इस सौदे के तहत जोमैटो फिल्म टिकट कारोबार में लगी ओटीपीएल का 1,264.6 करोड़ रुपये में पूर्ण अधिग्रहण करेगी जबकि समारोह आयोजन में लगी वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 783.8 करोड़ रुपये में खरीदेगी। ओसीएल ने कहा कि इस सौदे में मनोरंजन टिकट कारोबार के लगभग 280 मौजूदा कर्मचारी भी शामिल होंगे।
इस सौदे के बाद जोमैटो के कारोबार का दायरा बढ़ जाएगा। अभी तक जोमैटो खानपान के उत्पादों की आपूर्ति से जुड़ा ऑनलाइन मंच मुहैया कराती है। लेकिन अब उसके पास शो टिकटों की बुकिंग का कारोबार भी आ जाएगा।