फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm will be able to invest in bitcoin, the company gave a big indication

Paytm Bitcoin Trading: पेटीएम से बिटक्वाइन में कर सकेंगे निवेश, कंपनी ने दिया बड़ा संकेत

Fri, 05 Nov 2021 01:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

पेटीएम के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मधुर देवड़ा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को मान्यता देती है तो कंपनी भारत में इसकी ट्रेडिंग को शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
Paytm will be able to invest in bitcoin, the company gave a big indication
पेटीएम

विस्तार

अगर भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन से जुड़ी अनिश्चितताओं को खत्म करती है, तो देश की दिग्गज डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम बिटकॉइन में ट्रांजैक्शन की सुविधा देने पर विचार कर सकती है। पेटीएम की ओर से एक रिपोर्ट में यह ऐलान किया गया है। इसमें पेटीएम के बड़े अधिकारी ने यह संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


ट्रेडिंग शुरू करने का दिया संकेत
पेटीएम के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मधुर देवड़ा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को केंद्र सरकार मान्यता देती है तो कंपनी भारत में इसकी ट्रेडिंग को शुरू कर सकती है। ऐसा माना जाना रहा है कि जल्द ही आभाषी करेंसी को रेग्युलेशन के लिए सरकार की ओर से कुछ कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


सबसे बड़ा आईपीओ ला रही पेटीएम
गौरतलब है कि कुछ समय पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ओर इशारा किया था। रिपोर्ट की मानें तो दिग्गज डिजिटल पेंमेंट कंपनी पेटीएम की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर यह बड़ा बयान सामने आया है। पेटीएम का क्रिप्टोकरेंसी से ट्रेडिंग को लेकर यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जबकि कंपनी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रहा है। बता दें कि 18,300 करोड़ रुपये आईपीओ 8 नवंबर 2021 को खुलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के प्रति युवा आकर्षित 
रिपोर्ट के मुताबिक भारत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में काफी आगे हैं। मौजूदा समय में युवाओं के बीच क्रिप्टोकरेंसी में निवेश चलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि अभी क्रिप्टोकरेंसी को भारत में रेग्यूलेट नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed