{"_id":"6184e5cb1e115f030d651a69","slug":"paytm-will-be-able-to-invest-in-bitcoin-the-company-gave-a-big-indication","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm Bitcoin Trading: पेटीएम से बिटक्वाइन में कर सकेंगे निवेश, कंपनी ने दिया बड़ा संकेत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm Bitcoin Trading: पेटीएम से बिटक्वाइन में कर सकेंगे निवेश, कंपनी ने दिया बड़ा संकेत
Fri, 05 Nov 2021 01:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:37 PM IST
सार
पेटीएम के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मधुर देवड़ा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को मान्यता देती है तो कंपनी भारत में इसकी ट्रेडिंग को शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
पेटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन से जुड़ी अनिश्चितताओं को खत्म करती है, तो देश की दिग्गज डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम बिटकॉइन में ट्रांजैक्शन की सुविधा देने पर विचार कर सकती है। पेटीएम की ओर से एक रिपोर्ट में यह ऐलान किया गया है। इसमें पेटीएम के बड़े अधिकारी ने यह संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रेडिंग शुरू करने का दिया संकेत
पेटीएम के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मधुर देवड़ा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को केंद्र सरकार मान्यता देती है तो कंपनी भारत में इसकी ट्रेडिंग को शुरू कर सकती है। ऐसा माना जाना रहा है कि जल्द ही आभाषी करेंसी को रेग्युलेशन के लिए सरकार की ओर से कुछ कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा आईपीओ ला रही पेटीएम
गौरतलब है कि कुछ समय पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ओर इशारा किया था। रिपोर्ट की मानें तो दिग्गज डिजिटल पेंमेंट कंपनी पेटीएम की ओर से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर यह बड़ा बयान सामने आया है। पेटीएम का क्रिप्टोकरेंसी से ट्रेडिंग को लेकर यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जबकि कंपनी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रहा है। बता दें कि 18,300 करोड़ रुपये आईपीओ 8 नवंबर 2021 को खुलने वाला है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के प्रति युवा आकर्षित
रिपोर्ट के मुताबिक भारत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में काफी आगे हैं। मौजूदा समय में युवाओं के बीच क्रिप्टोकरेंसी में निवेश चलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि अभी क्रिप्टोकरेंसी को भारत में रेग्यूलेट नहीं किया जाता है।