{"_id":"58944db24f1c1bda10e80af2","slug":"paytm-to-enter-in-online-retail-business-partners-with-alibaba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम-वॉलेट के बाद ई-रिटेल कारोबार में उतरेगा Paytm ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एम-वॉलेट के बाद ई-रिटेल कारोबार में उतरेगा Paytm
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट और पेमेंट बैंक शुरू करने के बाद अब पेटीएम जल्द ही ई-रिटेल के कारोबार में उतरने वाली है। पेटीएम ने इसके लिए चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के साथ समझौता किया है। इस नई कंपनी में अलीबाबा 1350 से 1700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन
पेटीएम मॉल या पेटीएम बाजार के नाम से लांच होगी नई कंपनी
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई कंपनी का नाम पेटीएम मॉल या फिर पेटीएम बाजार होगा। अलीबाबा अपनी सहयोगी कंपनी अलीपे और इन्वेस्टमेंट फर्म सैफ पार्टनर के जरिए इस नई कंपनी में इनवेस्टमेंट करेगी। दोनों कंपनियों की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
तो 10 हजार करोड़ डॉलर की कंपनी बन जाएगी पेटीएम
इस समझौते के बाद पेटीएम की वैल्यू 10 हजार करोड़ डॉलर के पार पहुंच जाएगी। इससे पहले अगस्त 2016 में पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन की वैल्यू 483 करोड़ डॉलर आंकी गई थी। अभी तक कंपनी 72.8 करोड़ डॉलर मार्केट से उगा चुकी है।
अलीबाबा पहले खोलने जा रही थी अपना बिजनेस
इस साझेदारी से पहले अलीबाबा भारत में TMall के नाम से अलग अपनी वेबसाइट खोलने जा रही थी, लेकिन अब कंपनी ने इसका प्लान निरस्त कर दिया है। अलीबाबा के लिए पेटीएम से साझेदारी करना बढ़िया है क्योंकि देश में ज्यादातर लोग पेटीएम को जानते हैं। भारत में ऑनलाइन रिटेल व्यापार 2016 के अंत तक 14 से 16 हजार करोड़ डॉलर के बीच रहा था।