फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm Share Price: Paytm shares rise after PPBL gets relief from RBI, jumps five percent

Paytm Share Price: पीपीबीएल को आरबीआई से राहत मिलने के बाद चढ़े पेटीएम के शेयर, आया पांच प्रतिशत का उछाल

Mon, 19 Feb 2024 12:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:23 PM IST
सार

Paytm Share Price: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था। आदेश के बाद से ही कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई है। अब इस समयसीमा को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Paytm Share Price: Paytm shares rise after PPBL gets relief from RBI, jumps five percent
paytm new - फोटो : paytm app

विस्तार

पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को पांच प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी के शेयरों में यह मजबूती बीते शुक्रवार को आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को अपना संचालन 15 मार्च तक जारी रखने का निर्देश देने के बाद आया है। 

विज्ञापन


बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर क्रमशः पांच प्रतिशत चढ़कर 358.55 रुपये और 358.35 रुपये पर पहुंच गए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था। आदेश के बाद से ही कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन


हालांकि, इस आदेश को बाद में 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) का सहयोगी है।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed