फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm investors got relief today share price rose to 1752 rupees

Paytm Stock Price: पेटीएम निवेशकों को मिली राहत, शेयर का भाव बढ़कर 1752 रुपये पर पहुंचा

Wed, 24 Nov 2021 04:09 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 04:09 PM IST
सार

Paytm Stock Price Rise Today: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बीएसई पर बुधवार को 1504 रुपये पर खुला। तेजी का सिलसिला जारी रहा और बाजार बंद होने पर इसकी कीमत 1752.45 रुपये तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Paytm investors got relief today share price rose to 1752 rupees
पेटीएम

विस्तार

डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम के निवेशकों को आज बढ़ी राहत मिली है। दरअसल, बुरी तरह टूटने के बाद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को शुरू हुआ बढ़त का दौर आज भी जारी रहा। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बीएसई पर बुधवार को 1504 रुपये पर खुला। दोपहर बाद 2.15 बजे यह 15.80 फीसदी की तेजी के साथ 1721.20 रुपये पर पहुंच गया। तेजी का सिलसिला यहीं नहीं थमा और बाजार बंद होने पर इसकी कीमत 1752.45 रुपये तक पहुंच गई। इससे पहले कारोबारी दिन मंगलवार को पेटीएम का शेयर 9.90 बढ़त के साथ 1494.95 रुपये पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


बता दें कि देश का सबसे बड़ा 18300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली पेटीएम की लिस्टिंग नौ फीसदी गिरावट के साथ हुई थी। लिस्ट होने के बाद पेटीएम के शेयरों में लगातार दो दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बीते हफ्ते गुरुवार को पेटीएम की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी और पहले ही दिन इसमें 27 फीसदी की गिरावट आई थी। इसके बाद सोमवार को हुए कारोबार में इसमें 17 फीसदी से अधिक की कमी आई और शेयर 1,360.30 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह दो दिन में यह 40 फीसदी गिरा था लेकिन उसके बाद इसमें 28 फीसदी उछाल आ चुकी है। इससे भारी नुकसान झेल रहे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed