फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Paytm announces leadership change Bhavesh Gupta to move to advisory position

Paytm: पेटीएम की मूल कंपनी के अध्यक्ष भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, कहा- निजी कारणों से छोड़ा पद

Sat, 04 May 2024 11:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 04 May 2024 11:28 PM IST
सार

Paytm: पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और सीओओ भावेश गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Paytm announces leadership change Bhavesh Gupta to move to advisory position
पेटीएम - फोटो : ANI

विस्तार

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और सीओओ भावेश गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि भावेश गुप्ता कंपनी में ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान और ऋण व्यवसाय समेत अन्य कार्यों का संचालन कर रहे थे।  बयान में कहा गया है कि गुप्ता ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। वह 31 मई को कंपनी की सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि, वह इस साल के आखिर तक कंपनी के साथ सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे। भावेश गुप्ता पेटीएम के साथ अगस्त 2020 में जुड़े थे।

विज्ञापन


वन97 कम्युनिकेशंस का बयान 
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का कहना है कि कंपनी अपनी नेतृत्व टीम का विस्तार कर रही है। कंपनी ने पेटीएम के सीईओ और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ सीधे काम करने के लिए अपनी नेतृत्व टीम का विस्तार किया है। कंपनी ने कहा है कि पेटीएम के भुगतान और क्रेडिट व्यवसायों का नेतृत्व जिन अधिकारियों द्वारा किया जाता है, उनमें से हर किसी के पास पेटीएम में पांच साल से अधिक का अनुभव है। यह अनुभवी नेतृत्व टीम अब सीधे पेटीएम के सीईओ के साथ काम करेगी। आगे कहा गया है कि कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी भावेश गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों से करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हालांकि, वह एक सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे। 
विज्ञापन


टीम में हुए हैं ये बदलाव
हाल ही में राकेश सिंह को पेटीएम मनी लिमिटेड (पीएमएल) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले राकेश सिंह फिस्डोम में स्टॉक ब्रोकिंग व्यवसाय के सीईओ थे। वह आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में प्रमुख प्रबंधन पदों पर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि पेटीएम मनी लिमिटेड के पूर्व प्रमुख वरुण श्रीधर अब पीएसपीएल में सीईओ के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा का कहना है कि भुगतान और उधार पर कंपनी का फोकस पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed