फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Patanjali Biggest Disruptive Force In FMCG Space: Report

बाबा रामदेव की कंपनी ने मचाई बाजार में हलचल, दिग्गज कंपनियों के बीच बनी बड़ी ताकत

Mon, 02 Jan 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Patanjali Biggest Disruptive Force In FMCG Space: Report
पतंजलि
योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने एफएमसीजी बाजार में हलचल मचा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पतंजलि एफएमसीजी बाजार में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरी है।  उद्योग मंडल एसोचैम और टेकसाई की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता उत्पाद (एफएमसीजी) बाजार में बाबा रामदेव की कंपनी ने सनसनी मचा दी है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, ‘पतंजलि आयुर्वेद की सालाना वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2016 में 146 प्रतिशत रही और इसने 76.9 करोड डॉलर का कारोबार किया।' पतंजलि आयुर्वेद ने यह प्रभावी वृद्धि दर ऐसे समय में हासिल की, जबकि इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों-आईटीसी, डाबर, हिंदुस्तान यूनिलीवर,  पामोलिव और प्रॉक्टर एंड गैंबल की कारोबार वृद्धि दर दहाई अंक यानी 10 प्रतिशत से कम रही।
विज्ञापन

यह थी बाबा की रणनीति 

Patanjali Biggest Disruptive Force In FMCG Space: Report
बाबा रामदेव
रिपोर्ट के अनुसार, पतंजलि आयुर्वेद ने पहले आयुर्वेदिक दवाओं पर ध्यान केंद्रित किया और धीरे-धीरे खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों पर ध्यान लगाना शुरू किया। पतंजलि ने  500 उत्पादों के साथ उसने अपनी बाजार भागीदारी बढ़ाई है। रिपोर्ट के अनुसार पतंजलि के उत्पादों की पेशकश का असर अन्य कंपनियों की बाजार भागीदारी पर पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed