फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Passive funds are becoming the favorite of small town investors; Give returns in conjunction with benchmark

निवेश मंत्रा: छोटे शहरों के निवेशकों का पसंदीदा बन रहा पैसिव फंड; बेंचमार्क के साथ मिलकर देते हैं रिटर्न

Mon, 17 Jun 2024 05:27 AM IST
अजीत सिंह Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Jun 2024 05:27 AM IST
सार

म्यूचुअल फंड में निवेशकों का निवेश मूल्य (एयूएम) रिकॉर्ड 59 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इसमें छोटे शहरों के निवेशकों का योगदान तेजी से बढ़ा है। खासकर पैसिव फंड में। इसमें निवेश व रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Passive funds are becoming the favorite of small town investors; Give returns in conjunction with benchmark
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पैसिव फंड के प्रदर्शन ने पिछले एक साल में निवेशकों को तेजी से आकर्षित किया है। वित्त वर्ष 2023-24 में पैसिव फंड ने लगभग 35 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है। यही कारण है कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ का एयूएम इसी दौरान 5.07 लाख करोड़ से बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे स्तर के छोटे शहरों से पैसिव फंड निवेशकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पैसिव फंड बेंचमार्क इंडेक्स को ट्रैक करते हैं और उसके प्रदर्शन की नकल करने की कोशिश करते हैं। पैसिवली मैनेज किए जाने वाले फंड में पैसिव इंडेक्स फंड, ईटीएफ में निवेश करने वाले फंड ऑफ फंड शामिल होते हैं।  

विज्ञापन


बेंचमार्क के साथ मिलकर देते हैं रिटर्न
पैसिव फंड बेंचमार्क का पालन करते हैं। बेंचमार्क के साथ मिलकर रिटर्न देने का लक्ष्य रखते हैं। उदाहरण के तौर पर निफ्टी 50 इंडेक्स, निफ्टी मिडकैप 150 ईटीएफ आदि शामिल हैं। पैसिव फंड युवाओं के लिए बेहतर एंट्री पॉइंट्स हैं, जो सक्रिय रूप से चुनने के बजाय बाजार के रुझानों का पालन करते हैं। पैसिव निवेश निवेशक को दोहरा लाभ उठाने का मौका देता है।

विज्ञापन
  •  पहला, यह कुछ कारकों के आधार पर सही स्टॉक चुनता है।
  •  दूसरा, यह उन्हें इंडेक्स फंड फॉर्मेट में रखता है। इस प्रकार के स्मार्ट बीटा सूचकांकों में निवेश काफी लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि निवेशकों को कम लागत का लाभ मिल रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


इंडेक्स के शीर्ष 20 शेयरों में निवेश
म्यूचुअल फंड हाउस ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स को अलग नजरिये से देखना शुरू कर दिया है। निप्पॉन इंडिया निफ्टी 50 वैल्यू 20 इंडेक्स फंड इसका उदाहरण है। यह फंड निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बनने वाली वैल्यू कंपनियों के विविध पोर्टफोलियो के प्रदर्शन को दर्शाने के लिए बनाया गया है। इसमें एनएसई पर सूचीबद्ध 20 सबसे अधिक लिक्विड वाली ब्लूचिप कंपनियां शामिल हैं। इंडेक्स के शीर्ष 20 शेयरों को चुनकर फंड ने एक साल में 34.26 फीसदी रिटर्न दिया है। निफ्टी 50 इंडेक्स ने सिर्फ 26.27 फीसदी रिटर्न दिया है।



निफ्टी 50 में से शेयरों का चयन
इस इंडेक्स की खूबसूरती है कि यह निफ्टी 50 में से स्टॉक्स को चुनता है। पैसिव फंड एक तरह का ईटीएफ या इंडेक्स फंड होता है। इसमें निवेश लागत कम होती है। इससे यह निवेशकों का पसंदीदा निवेश साधन बनता जा रहा है। इंडेक्स फंड सही है के सीईओ  सूरज रवींद्रन ने कहा  कि पैसिव फंडों ने निवेशकों को तेजी से आकर्षित किया है। ये फंड नए और भोले-भाले निवेशकों के लिए बहुत अच्छे हैं, जो बाजार के समय की चिंता किए बिना अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed