{"_id":"6025bddaec91fd3fc955a4b7","slug":"passenger-vehicle-sales-increased-for-the-sixth-consecutive-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री वाहनों की बिक्री लगातार छठे महीने बढ़ी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
यात्री वाहनों की बिक्री लगातार छठे महीने बढ़ी
Fri, 12 Feb 2021 04:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक सुधारों के तेजी के साथ लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाए निजी वाहनों को प्राथमिकता देने लगे हैं। ऑटो निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को बताया कि यात्री वाहनों की थोक बिक्री में लगातार छठे महीने तेजी आई। जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 11.14 फीसदी बढ़कर 2,76,554 रही।
विज्ञापन
सियाम के मुताबिक, 2020 के जनवरी महीने में कुल 2,48,840 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। यात्री वाहनों की बिक्री में यूटिलिटी और वैन भी शामिल हैं। जनवरी के दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 37.2 फीसदी का इजाफा हुआ और 1,11,494 वाहन बिके। वैन की बिक्री में गिरावट आई और 5.95 फीसदी घटकर 11,816 इकाई रही।
विज्ञापन
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री जनवरी में 4.97 फीसदी बढ़कर 17,32,817 पहुंच गई। वाहन क्षेत्र के सामने अभी आपूर्ति, स्टील कीमतों में इजाफा, सेमीकंडक्टर की कमी और भारी कंटेनर शुल्क जैसी चुनौतियां बरकरार हैं।
विज्ञापन
6.63 फीसदी ज्यादा बिके दोपहिया वाहन
जनवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 6.63 फीसदी बढ़कर 14,29,928 रही। स्कूटर बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 4,54,315 इकाई पहुंच गई, जबकि मोटरसाइकिल बिक्री में 5.1 फीसदी तेजी आई। इस दौरान थ्री-व्हीलर की मांग में भारी गिरावट आई, जो 56.8 फीसदी गिरकर 25,335 इकाई रही।