फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Partnership between Maruti Suzuki and DPIIT will boost startups in automobile and mobility sector

MoU: ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी DPIIT, मारुति सुजुकी से साझेदारी का एलान

Wed, 23 Jul 2025 02:48 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि उसने DPIIT के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य ऑटोमोबाइल निर्माण और मोबिलिटी क्षेत्र में तकनीक-आधारित समाधान विकसित करने के लिए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और समर्थन देना है।

विज्ञापन
Partnership between Maruti Suzuki and DPIIT will boost startups in automobile and mobility sector
मारुति सुजुकी और डीपीआईआईटी में साझेदारी - फोटो : ANI

विस्तार

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए मारुति सुजुकी ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के तहत डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को मारुति सुजुकी के इनोवेशन कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UPI: भारतीय यूजर्स अब यूपीआई का इस्तेमाल कर विदेशी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी कर सकेंगे भुगतान, पेपाल वर्ल्ड लॉन्च
विज्ञापन


स्टार्टअप्स को निवेशकों से जुड़ने का मंच मिलेगा

इसमें कहा गया कि चयन के बाद, स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, उद्योग से जुड़ी गहन जानकारी और वाहन निर्मात के विशाल नेटवर्क व बुनियादी ढांचे तक पहुंच का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, स्टार्टअप्स को अपने समाधान प्रदर्शित करने के लिए इनक्यूबेटर्स, एक्सेलरेटर्स और निवेशकों से जुड़ने का मंच भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्टअप्स को बढ़ावा और समर्थन देने का लक्ष्य
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य ऑटोमोबाइल निर्माण और मोबिलिटी क्षेत्र में तकनीक-आधारित समाधान विकसित करने के लिए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और समर्थन देना है।

अगली पीढ़ी को होगा लाभ
डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) स्टार्टअप्स के लिए एक मजबूत मंच बनाने की दिशा में एक कदम है। यह आइडिया को बाजार के लिए तैयार गतिशीलता और विनिर्माण समाधानों में बदल देगा, जिससे अगली पीढ़ी के औद्योगिक नवाचार में भारत के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed